scorecardresearch
 

US-Iran Deal Triple Impact: सोना-चांदी... कच्चे तेल से शेयर बाजार तक, US-ईरान डील का ट्रिपल असर

US-Iran Peace Deal Impact: अमेरिका और ईरान में बात बनते ही इसका ट्रिपल असर भारत में देखने को मिला. शेयर बाजार में ही नहीं, बल्कि सोना-चांदी की कीमतों में भी तगड़ा उछाल आया है.

Advertisement
X
अमेरिका ईरान में शांति समझौते को लेकर ट्रंप के ऐलान का बड़ा असर. (Photo: Ai Generated)
अमेरिका ईरान में शांति समझौते को लेकर ट्रंप के ऐलान का बड़ा असर. (Photo: Ai Generated)

अमेरिका-ईरान में जंग खत्म हो गई है और डोनाल्ड ट्रंप की ओर से समझौते को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया है. US-Iran Peace Deal पर खबर आते ही, इसका ट्रिपल असर देखने को मिला है. जहां शेयर बाजार में तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, तो वहीं सोना-चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल आया है. आइए जानते हैं जंग थमने से कहां कैसा इम्पैक्ट देखने को मिला है. 

ट्रंप बोले- इंजन चालू करो, तेल सप्लाई शुरू... 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी एक लंबी-चौड़ी पोस्ट में कहा कि, 'ईरान के साथ समझौते को लेकर डील अब पूरी हो गई है, सभी को बधाई! मैं इसके जरिए होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी देता हूं.' उन्होंने आगे कहा कि, 'दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन चालू करो, तेल की सप्लाई शुरू होने दो!'

पहला असर: कच्चे तेल की कीमतें घड़ाम 
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ शांति समझौते का ऐलान किए जाने के साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में जैसे ही कच्चे तेल का कारोबार शुरू हुआ, ये एक झटके में 4 फीसदी से ज्यादा गिर गया. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत गिरते हुए 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गई, तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का प्राइस भी 80 डॉलर पर ट्रेड करता हुआ नजर आया. 

Advertisement

कच्चे तेल की कीमतों में ग्लोबल महंगाई के जोखिम को कम करने के काम किया. बता दें कि 28 फरवरी को पहली बार अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर स्ट्राइक की थी और पलटवार करते हुए ईरान ने भी हमले किए, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई थी और ये 115 डॉलर के करीब तक पहुंच गया था. इसका असर दुनिया के तमाम देशों में महंगाई बढ़ने, पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल और LPG Price Hike के रूप में देखने को मिला था. 

दूसरा असर: शेयर बाजार में बमबम
कच्चा तेल धड़ाम हुआ, तो इसका सीधा असर शेयर बाजार में पैसे लगाने वाले निवेशकों के सेंटीमेंट पर देखने को मिला. जहां एक ओर एशियाई शेयर बाजारों में तगड़ी तेजी देखने को मिली, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी भी तूफानी उछाल के साथ ओपन हुए. BSE Sensex ओपनिंग के साथ ही 1100 अंक से ज्यादा चढ़ गया, तो NSE Nifty ने 350 अंक से अधिक की छलांग लगा दी. 

तीसरा असर: Gold-Silver में तेजी 
अमेरिका-ईरान में जंग की शुरुआत के बाद से ही सोना-चांदी की चाल अजब गजब नजर आई है. जहां किसी भी ग्लोबल टेंशन या फिर आपदा की स्थिति में सेफ हेवन मानी जाने वालीं कीमती धातुओं के दाम बढ़ते हैं, ये दोनों लगातार टूटीं, लेकिन सुलह को लेकर आए हर अपडेट के बाद इनके दाम उछले हैं. सोमवार को भी ऐसा ही देखने को मिला, उधर ट्रंप ने डील डन का ऐलान किया, इधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आ गया. 

Advertisement

एमसीएक्स पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत एक झटके में 70000 रुपये से ज्यादा चढ़ गई, तो वहीं सोने की कीमत में भी तेज 3300 रुपये से ज्यादा का उछाल आया. इस तेजी के बाद 1 Kg Silver Price 3,53,345 रुपये हो गया, जबकि 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,53,829 रुपये पर जा पहुंचा.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement