scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कौन हैं उर्मिला मातोंडकर के EX पति की नई दुल्हन? तलाक के 2 साल बाद रचाई दूसरी शादी, लाइमलाइट से रहती हैं दूर

उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 1/11

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. मोहसिन ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करके फैंस को गुडन्यूज दी. 

 

(Photo: Social Media) 

उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 2/11

उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर निकाह की तस्वीरों में घुटनों के बल बैठकर अपनी नई दुल्हन को अंगूठी पहनाते नजर आए. मोहसिन ने नई दुल्हन संग कई रोमांटिक पोज भी दिए. 

(Photo: Instagram @mohsinakh) 

उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 3/11

मोहसिन की नई दुल्हन का ब्राइडल लुक भी फैंस का ध्यान खींच रहा है. मोहसिन की दुल्हन ने निकाह में व्हाइट और गोल्डन कलर का शरारा पहना. मिनिमल जूलरी और ग्लोइंग सटल मेकअप में वो काफी स्टनिंग लगीं. 
 

(Photo: Instagram @mohsinakh) 

Advertisement
उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 4/11

मोहसिन की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर मोहसिन की नई दुल्हन कौन हैं और क्या करती हैं?

 

(Photo: Instagram @mohsinakh) 

उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 5/11

बता दें कि मोहसिन की दूसरी पत्नी का नाम निधा भट्ट है. सोशल मीडिया पर निधा की प्रोफाइल प्राइवेट है. उनके करीब 1139 फॉलोअर्स हैं. 

 

(Photo: Instagram @mohsinakh) 

उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 6/11

निधा की प्रोफाइल देखकर लग रहा है कि वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं. वो अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो निधा श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं. 

 

(Photo: Instagram @mohsinakh) 

उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 7/11

मोहसिन अख्तर की बात करें तो उन्होंने पहली शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से साल 2016 में की थी. ये दोनों की इंटरफेथ मैरिज थी. लेकिन 2 साल पहले 2024 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. 

(Photo: Instagram @mohsinakh) 

उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 8/11

हालांकि, दोनों ने कभी तलाक की वजह नहीं बताई. मगर उर्मिला संग तलाक के 2 साल बाद अब मोहसिन ने दूसरी शादी करके अपना घर बसा लिया है. 
 

(Photo: Social Media) 

उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 9/11

मोहसिन की बात करें तो वो कश्मीर के रहने वाले हैं. पेशे से वो एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं. 21 साल की उम्र में वो मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे. मोहसिन साल 2007 में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप रहे थे. मोहसिन को पहला बड़ा ब्रेक प्रीति जिंटा के साथ एक ऐड में मिला था. 

 

(Photo: Social Media) 

Advertisement
उर्मिला मातोंडकर एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 10/11

साल 2009 में, उन्होंने फिल्म 'इट्स अ मैन्स वर्ल्ड' (It’s A Man’s World) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म 'लक बाय चांस'  में भी एक छोटा सा रोल किया था. 

(Photo: Instagram @mohsinakh) 

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने रचाई दूसरी शादी
  • 11/11

हालांकि मोहसिन बॉलीवुड में अपनी खास पहचान नहीं बना पाए. लेकिन वो कश्मीरी कढ़ाई के एक सफल बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनका यह काम मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्रांड से जुड़ा हुआ है. मनीष मल्होत्रा के जरिए ही मोहसिन और उर्मिला की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों ने शादी रचा ली थी. हालांकि, उनका रिश्ता लंबा नहीं चला. 

(Photo: Social Media) 

Advertisement
Advertisement