scorecardresearch
 

फ्री में पैसे देने जा रही टाटा की ये कंपनी, हर स्‍टॉक पर मिलेंगे 25 रुपये!

टाटा ग्रुप की कंपनी बनारस होटल ने डिविडेंड का ऐलान किया है, जो हर शेयर पर निवेशकों को 25 रुपये दे रही है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई, 2026 तय किया गया है.

Advertisement
X
डिविडेंड देने जा रही ये कंपनी. (Photo: AI Generated)
डिविडेंड देने जा रही ये कंपनी. (Photo: AI Generated)

अगर आपके पास भी टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर हैं तो आपको प्रति शेयर के हिसाब से 25 रुपये का डिविडेंड मिल सकता है, क्‍योंकि टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है. यह कंपनी बनारस होटल्स लिमिटेड है. 

टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए अपने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई, 2026 तय किया है. टाटा समूह की इस कंपनी ने मार्च तिमाही के परिणाम जारी करते समय 10 रुपये फेस वैल्‍यू के हर शेयर पर 25 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है. 

कौन होगा डिविडेंड पाने का हकदार?
एक नियामकीय दस्‍तावेज में कंपनी ने कहा कि डिविडेंड पाने के लिए स्‍टॉक होल्‍डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी गई है. रिकॉर्ड डेट तक बनारस होटल्‍स के शेयर रखने वाले निवेशक आगामी सालाना बैठक में शेयर होल्‍डर्स के अप्रूवल के तहत डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. 

कंपनी ने डिविडेंड को लेकर क्‍या कहा? 
कंपनी ने कहा कि जैसा कि हमने 29 अप्रैल 2026 के अपने लेटर में जानकारी दी थी कि बोर्ड मेम्‍बर ने 10 रुपये के फेस वैल्‍यू के हर शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है. अगर शेयरहोल्‍डर्स द्वारा सालाना आम बैठक में डिविडेंड को मंजूरी दे दी जाती है, तो सोर्स पर लागू टैक्‍स की कटौती के बाद सोमवार 3 अगस्‍त 202 से इसका पेमेंट किया जाएगा. 

Advertisement

इसमें आगे कहा गया है कि भारतीय इक्विटीज और विनिमय बोर्ड, 2015 के विनियम 42 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के डिविडेंड मिलने के लिए सदस्‍यों की योग्‍यता तय करने के लिए गुरूवार 16 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया गया है. 

पात्रता मानदंडों की व्याख्या करते हुए, बनारस होटल्स ने कहा कि उन सभी होल्‍डर्स को डिविडेंड दिया जाएगा, जिनके पास 16 जुलाई, 2026, गुरुवार को कारोबार बंद होने तक नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक रूप में शेयर हैं. 

शेयरों को प्रदर्शन 
शुक्रवार को बनारस होटल्‍स के शेयर 0.44 प्रतिशत बढ़कर 10,245 रुपये पर बंद हुए. पिछले छह महीनों में शेयर में 10.15 प्रतिशत की तेजी आई है. बनारस होटल्स टाटा समूह की एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी है और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है. यह कंपनी होटलों और संबंधित हॉस्पिटैलिटी सेवाओं के स्वामित्व, संचालन और प्रबंधन के व्यवसाय में लगी हुई है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement