ईरान और अमेरिका में दो हफ्तों के लिए सीजफायर के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. निफ्टी 850 अंक से ज्यादा उछलकर कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्स में करीब 3000 अंकों की तेजी आई है. इसी तरह, निफ्टी बैंक भी 2700 अंक से ज्यादा चढ़ चुका है. धुंआधार तेजी के कारण शेयर बाजार में निवेशकों को आज जबरदस्त लाभ हुआ. कुछ ही घंटे में निवेशकों ने 15 लाख करोड़ रुपये ज्यादा की कमाई कर डाली.
बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 7 अप्रैल को 429.26 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था, लेकिन आज यह 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा चढ़कर 444.77 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. दोपहर 12.10 बजे 838 अंक चढ़कर 23,958 पर कारोबार कर रहा था. वहीं सेंसेक्स 2843 अंक चढ़कर 77,452 पर कारोबार कर रहा था. इस तेजी को देखते हुए एक्सपर्ट्स भी कह रहे हैं कि सीजफायर के ऐलान के बाद अब मार्केट अच्छी रैली पर आ चुका है और यहां से अभी 1500 अंकों तक चढ़ सकता है.
शेयर बाजार में तेजी के दौरान 16 प्रमुख सेक्टर्स में से 14 में तेजी रही, जबकि आईटी और फार्मा सेक्टर में थोड़ी कमजोरी देखी गई. निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांकों में 3.5 प्रतिशत तक की तेजी रही. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 3 शेयर पावरग्रिड, सनफार्मा और टेक महिंद्रा के शेयरों में 1 फीसदी तक की गिरावट रही. बाकी 27 शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्यादा तेजी इंडिगो के शेयरों में 10 फीसदी की रही. एल एंड टी ओर बजाज फाइनेंस के शेयर 7 फीसदी तक चढ़े.
शेयर बाजार में तेजी के 7 कारण
(नोट- किसी भी शेयर में खरीदारी से पहले योग्य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)