scorecardresearch
 

आपके पास है ये छोटू रेलवे स्टॉक? 4 साल में 5500% रिटर्न, 25 से 1400 रुपये पहुंचा भाव

चार साल में टीटागढ़ रेल सिस्‍टम के शेयर 24 रुपये के भाव से 1400 रुपये के लेवल को छूआ है. इस अवधि के दौरान इस रेलवे स्‍टॉक में 5500 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल आई है. इस कंपनी के शेयरों का 52 सप्‍ताह का निचला स्‍तर 346.40 रुपये है.

Advertisement
X
Railway Stocks
Railway Stocks

रेलवे सेक्‍टर का स्‍टॉक टीटागढ़ रेल सिस्‍टम्‍स के शेयर बुधवार को तूफानी तेजी से भागा है. टीटागढ़ रेल सिस्‍टम के शेयर आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज में 11 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी आई है और यह 1400 रुपये के भाव पर पहुंच गए. यह अपने ऑल टाइम हाई लेवल 1413.45 रुपये पर जा पहुंचे. 4 साल पहले यह स्‍टॉक सिर्फ 24 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे. 

चार साल में टीटागढ़ रेल सिस्‍टम के शेयर 24 रुपये के भाव से 1400 रुपये के लेवल को छूआ है. इस अवधि के दौरान इस रेलवे स्‍टॉक में 5500 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल आई है. इस कंपनी के शेयरों का 52 सप्‍ताह का निचला स्‍तर 346.40 रुपये है. इसका मार्केट कैप 16,856 करोड़ रुपये है. टीटागढ़ रेल सिस्‍टम के शेयरों का ROE 12.83 प्रतिशत और पीई रेशियो 7.56 है. 

56 लाख रुपये से ज्‍यादा की कमाई!  
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) के शेयर 27 मार्च 2020 को 24.50 रुपये पर थे. रेल कंपनी के शेयर 29 मई 2024 को 1413.45 रुपये पर पहुंच गए हैं. टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों में पिछले 4 साल में 5500 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है. अगर किसी व्यक्ति ने 27 मार्च 2020 को टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में 1 लाख रुपये के शेयरों की वैल्यू 56 लाख रुपये से ज्‍यादा हो जाती. 

Advertisement

1 साल में 300 फीसदी रिटर्न 
अगर किसी ने एक साल पहले इस स्‍टॉक में 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो उसके एक लाख रुपये आज 4 लाख रुपये बन जाते. एक साल के दौरान इस स्‍टॉक ने करीब 300 फीसदी का रिटर्न दिया है. 29 मई 2023 को इसके शेयर 352 रुपये पर थे. एक महीने में टीटागढ़ रेल सिस्‍टम के शेयर 33.33 फीसदी चढ़े हैं. जबकि पांच साल में इस स्‍टॉक में 1781 फीसदी की तेजी आई है. 

क्‍या करती है कंपनी? 
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (Titagarh Rail Systems) माल ढोने वाले वैगन्‍स, पैसेंजर्स कोच, मेट्रो ट्रेन, ट्रेन इलेक्ट्रिकल्स, स्टील कास्टिंग, विशेष उपकरण और पुलों और जहाजों के निर्माण और बिक्री करती है. यह तीन सेगमेंट माल ढुलाई स्टॉक, यात्री रोलिंग स्टॉक, और जहाज पुल निर्माण और रक्षा में काम करती है. 

(नोट- किसी भी स्‍टॉक में निवेश करने से पहले अपने मार्केट एक्‍सपर्ट से सलाह जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement