Petrol-Diesel Price Today 02 November 2021: देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं. भारतीय तेल कंपनियों ने आज (02 नवंबर 2021) के लिए पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. घरेलू बाजार में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है. तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, पेट्रोल की कीमतों में लगातार सातवें दिन इजाफा हुआ है. पेट्रोल आज (मंगलवार) 35 पैसे प्रति लीटर और महंगा हुआ है, जबकि धनतेरस के दिन डीजल (Diesel) की कीमत में मामूली राहत ये है कि आज रेट में कोई तब्दीली नहीं होने के साथ दाम स्थिर हैं.
दिल्ली में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धनतेरस के दिन पेट्रोल का भाव 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. जबकि लगातार 6 दिन की बढ़ोतरी के बाद आज (02 नवंबर) को देश भर में डीजल की कीमतें स्थिर हैं.
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों में डीजल शतक का आंकड़ा पार कर चुका है.
महानगरों में पट्रोल-डीजल का आज का भाव
| शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 110.04 | 98.42 |
| मुंबई | 115.85 | 106.62 |
| कोलकाता | 110.49 | 101.56 |
| चेन्नई | 106.66 | 102.59 |
Price of petrol & diesel in at Rs 110.04 per litre (up by Rs 0.35) & Rs 98.42 per litre respectively today.
— ANI (@ANI)
Petrol & diesel prices per litre- Rs 115.85 & Rs 106.62 in ; Rs 110.49 & Rs 101.56 in ; Rs 106.66 & Rs 102.59 in respectively
बता दें कि देश में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लगने वाले एक्साइज ड्यूटी के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में रिकॉर्डतोड़ उछाल आया है. पिछले सात दिनों में पेट्रोल में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के साथ 2.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. वहीं, डीजल में 2 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
| शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
| बंगलुरु | 113.93 | 104.50 |
| भोपाल | 118.83 | 107.90 |
| पटना | 113.79 | 105.07 |
| लखनऊ | 106.96 | 98.91 |
| चंडीगढ़ | 105.94 | 98.16 |
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP
प्रतिदिन अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.