scorecardresearch
 

राज्‍यसभा के सबसे गरीब उम्‍मीदवार निकले नीतीश कुमार, सिर्फ इतनी है संपत्ति

बिहार की राजनीति में अचानक से बड़ा बदलाव हुआ है. बिहार में लंबे समय से मुख्‍यमंत्री रहे नीतीश कुमार का दौर अब खत्‍म हो रहा है. उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है और अब वे राज्‍यसभा जा रहे हैं. NDA पार्टी की तरफ से उन्‍हें राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए उम्‍मीदवार बनाया गया है.

Advertisement
X
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति. (File Photo: PTI)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति. (File Photo: PTI)

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्‍यौरा जारी कर दिया है. इस लिस्‍ट में सबसे कम संपत्ति बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की है. इनके पास कुल मिलाकर 1.66 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है. साल 2025 में उनकी कुल नेटवर्थ सिर्फ 7.87 लाख रुपये दर्ज की गई थी. 

नीतीश कुमार के पास क्‍या-क्‍या? 
नीतीश कुमार के शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास केवल 20 हजार 552 रुपये कैश हैं. चल संपत्ति के तौर पर नीतीश कुमार के पास कुल 17.91 लाख रुपये की संपत्ति है. नीतीश कुमार के पास ज्वेलरी के तौर पर केवल 20 ग्राम सोने की एक अंगूठी और एक मोती जड़ी चांदी की अंगूठी है, जिसकी कुल कीमत करीब 2.37 लाख रुपये बताई गई है. नीतीश के पास एक फोर्ड इकोस्पोर्ट्स कार, जिसे उन्होंने वर्ष 2015 में 11.32 लाख रुपये में खरीदा था. 

अचल संपत्ति के तौर पर नीतीश के पास दिल्ली के द्वारका में संसद कोऑपरेटिव का एक फ्लैट है. लगभग एक हजार वर्ग फीट के इस फ्लैट को उन्होंने वर्ष 2004 में 13.78 लाख रुपये में खरीदा था. फ्लैट की वर्तमान कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये बताई गई. 

Advertisement

नीतीश कुमार से ज्‍यादा इन लोगों के पास संपत्ति
JDU के राज्‍यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर की संपत्ति पूर्व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा रामनाथ ठाकुर के पास कुल 3.12 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें 1.64 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. वर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय 35.77 लाख रुपये थी. रामनाथ ठाकुर के पास 1.26 लाख रुपये का कैश है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कुल चल संपत्ति करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 84 लाख रुपये की चल संपत्ति है. 

नितिन नवीन के पास क्‍या-क्‍या है? 
नितिन नवीन के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 1 करोड़ 47 लाख रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है. शपथ पत्र के मुताबिक नितिन नवीन के पास 55 हजार रुपये नकद है, जबकि अलग–अलग बैंकों में उनके करीब 62 लाख रुपये जमा है. नितिन नवीन के पास एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा क्रिस्टा कार है. नितिन नवीन पर तकरीबन 32 लाख रुपये का लोन बकाया है. 

शिवेश कुमार की संपत्ति
बीजेपी के दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार की वार्षिक आय 24 लाख 35 हजार रुपये है. शिवेश कुमार की पत्नी की वार्षिक आय 6 लाख 57 हजार रुपये है. शिवेश कुमार के पास 2 लाख 24 हजार रुपये नकद हैं और बैंकों और वित्तीय संस्थानों में करीब 24 लाख रुपये जमा हैं. शिवेश कुमार के पास एक स्कॉर्पियो, मारुति और इनोवा क्रिस्टा कार है. उनकी कुल चल संपत्ति लगभग 98 लाख रुपये बताई गई है. अचल संपत्ति की बात करें तो शिवेश कुमार के पास करीब 2 करोड़ 72 लाख रुपये की अचल संपत्ति है. शिवेश कुमार पर तकरीबन 12 लाख 20 हजार रुपये का लोन भी बकाया है.

Advertisement

राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में आरजेडी के एडी सिंह के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है. एडी सिंह ने अपने शपथ पत्र में 243 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई है. अमरेंद्र धारी सिंह के पास कुल अचल संपत्ति 36 करोड़ 3 लाख 6 हजार 500 रुपये है. कुल चल संपत्ति 2,06,98,93,027 रुपये है. एडी सिंह के पास कुल कैश 4,50,000 रुपये, एडी सिंह के पास सोना 43.20 ग्राम और चांदी 5 केजी है. एडी सिंह के पास टोयोटा और हुंडई वेन्यू गाड़ियां हैं. आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पास कुल चल संपत्ति 44 लाख 94 हजार 497 रुपये और कुल अचल संपत्ति 35 लाख रुपये है. उपेंद्र कुशवाहा के पास कैश 70 हजार रुपये, उपेंद्र कुशवाहा के पास सोना 10 ग्राम है और उपेंद्र कुशवाहा के पास एक टोयोटा गाड़ी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement