scorecardresearch
 

Crorepati Penny Stock: कमाल का छुटकू शेयर... सिर्फ 22 महीने और ₹1 लाख लगाने वालों ने छाप लिए 6 करोड़!

Crorepati Penny Stock: एक साल पहले तक जिसका नाम भी कम ही सुनने में मिलता था, उस सेमीकंडक्टर सेक्टर की कंपनी का शेयर सिर्फ 22 महीने 67,000% से ज्यादा उछल गया है और इसके निवेशक करोड़पति बन गए हैं.

Advertisement
X
1 लाख रुपये लगाने वाले बने करोड़पति. (Photo: File ITG)
1 लाख रुपये लगाने वाले बने करोड़पति. (Photo: File ITG)

शेयर बाजार (Stock Market) में कब कौन सा शेयर कमाल करते हुए अपने निवेशक को मालामाल कर दे और कब कंगाल कहा नहीं जा सकता है. ऐसे कई उदाहरण हैं और लंबी मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) लिस्ट है, जिनमें पैसे लगाने वाले देखते ही देखते अमीरों की सूची में शामिल हुए हैं. इनमें एक पैनी शेयर बेहद खास है, जिसने सिर्फ 22 महीने में ही अपने निवेशकों को करोड़पति (Crorepati Penny Stock) बनाने का काम किया. इसमें 1 लाख रुपये का निवेश करने वाले अब तक 6 करोड़ रुपये से ज्यादा के मालिक बन चुके हैं. 

22 महीने में 67471% का धांसू रिटर्न
हम बात कर रहे हैं आरआरपी सेमीकंडक्टर लिमिटेड के शेयर (RRP Semiconductor Share) की, जो देखते ही देखते अपने निवेशकों के लिए पैसे छापने की मशीन साबित हुआ है. इसका अंदाजा इससे मिले मल्टीबैगर रिटर्न को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है. महज 22 महीने में ही इस शेयर में पैसे लगाने वालों को 67,471% का ताबड़तोड़ रिटर्न हासिल हुआ है और वे मालमाल हो गए हैं. 

1 लाख लगाने वाले 6 करोड़ के मालिक 
RRP Semiconductor Stock से मिले रिटर्न के हिसाब से निवेशकों को हुए फायदे का कैलकुलेशन करें, तो बता दें कि 22 महीने पहले यानी 2 अप्रैल 2024 को इस पैनी स्टॉक का प्राइस महज 15 रुपये था और उस समय अगर किसी इन्वेस्टर ने इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो उकी रकम बढ़कर अब 67,571,000 रुपये हो गई होगी यानी वे करोड़पति बन गए होंगे. 

Advertisement

6 महीने में ही किया पैसा डबल 
जहां 22 महीने में RRP Share में पैसे लगाने वालों की मौज हो गई है और वे करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हो चुके होंगे, तो वहीं इस शेयर ने शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल के बावजूद सिर्फ छह महीने में ही निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा कर दिया है. इस दौरान 155% से ज्यादा रिटर्न दिया है. वहीं सालभर यानी 12 महीने के रिटर्न पर नजर डालें, तो ये भी धांसू 2696% का रहा है. 

इतनी है कंपनी की मार्केट वैल्यू
RRP Semiconductor Share का 52 वीक का हाई लेवल 11,902 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक का लो-लेवल प्राइस 362.40 रुपये है. सोमवार को इस शेयर में लोअर सर्किट लगा है और ये 1 फीसदी गिरकर 10,135.65 रुपये पर क्लोज हुआ है. इस बीच कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर नजर डालें, तो ये 14,050 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

क्या करती है कंपनी?  
आरआरपी सेमीकंडक्टर लिमिटेड कंपनी के बिजनेस की बात करें, तो ये महाराष्ट्र बेस्ड कंपनी उन्नत ओएसएटी, या आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट, सेवाओं के माध्यम से भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग में बड़ा नाम बन चुकी है. कंपनी का यह भी दावा है कि वह राज्य की पहली सेमीकंडक्टर कंपनी है, जो हाईटेक्‍नोलॉजी वाले चिप पैकेजिंग पर फोकस है.

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement