रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 49वीं सालाना आम बैठक (Reliance AGM) संपन्न हो गई. मुकेश अंबानी ने रिलायंस फाउंडर धीरूभाई अंबानी की तस्वीर को नमन करते हुए बैठक की शुरुआत ठीक 2 बजे शुरुआत की. मुकेश अंबानी ने जियो आईपीओ को लेकर AGM में बड़ा ऐलान किया.
AGM से रिलायंस शेयर का हाल : सालाना आम बैठक के दिन देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर नजर डालें, तो ये 1.25 फीसदी गिरकर 1311 रुपये पर बंद हुआ.
मुकेश अंबानी AGM की शुरुआत की. मुकेश अंबानी ने अपने शेयरधारकों को 'नमस्ते' करते हुए उनका 49वीं सालाना आम बैठक में स्वागत किया. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक देश का पीएम होने पर बधाई दी.
चुनौतियों से भरे रहे छह साल: बीते 6 साल कोविड, जियो पॉलिटिकल तनाव और सप्लाई चेन में रुकावट, एनर्जी प्राइस में उछाल से चुनौतियों भरे रहे हैं. वेस्ट एशिया में जंग ने इसे और बढ़ाने का काम किया, लेकिन भारत इन चुनौतियों के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आगे बढ़ता रहा.
Jio IPO के डॉक्युमेंट जमा : मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हियरिंग पेपर आज ही मार्केट रेग्युलेटर सेबी के पास जमा कराए गए हैं. उन्होंने कहा जियो प्लेटफॉर्म बोर्ड की ओर से Jio IPO को मंजूरी दे दी गई है. रिलायंस चेयरमैन ने कहा कि 19 जून को रिलायंस जियो सेबी के पास अपने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर्स को फाइल करेगा. ये डिजिटल सर्विस सेक्टर के लिए माइलस्टोन बनेगा.
मुकेश अंबानी ने कहा कि ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी जियो आईपीओ प्रोसेस को लीड कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Jio IPO की मार्केट लिस्टिंग भारत की ताकत दिखाएगा. Jio IPO के जरिए कंपनी 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी कर सकती है.
आकाश अंबानी बोले- Jio आगे बढ़ रहा: जियो प्लेटफॉर्म के एमडी आकाश अंबानी ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि जियो लगातार आगे बढ़ रहा है और अब इसका यूजर बेस 534 मिलियन के पार निकल चुका है. जियो का 5जी सब्सक्राइबर बेस 268 मिलियन से ज्यादा हो गया है. उन्होंने Jio का टागरेट बताते हुए कहा कि ये 2030 तक सभी सब्सक्राइबर्स को 5 जी में माइग्रेट करना है. Jio Hotstar ने एक अरब डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है.
Jio प्लेटफॉर्म का प्रॉफिट: आकाश अंबानी ने बताया की जियो प्लेटफॉर्म्स का टैक्स के बाद प्रॉफिट पहली बार 30,000 करोड़ रुपये के पार निकला है, जो 15 फीसदी का सालाना उछाल है. कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 में 1,46,885 करोड़ रुपये रहा है.
Reliance Retail: ईशा अंबानी ने शेयरधारकों को धन्यवाद करते हुए कहा कि 3.70 लाख करोड रुपये से ज्यादा ग्रॉस रेनेव्यू कमाया. इसका कस्टमर बेस बढ़कर 387 मिलियन हो गया है. जियो मार्ट 11 मिलियन डाउनलोड पार कर गया है. ये देश के सबसे बड़े क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में एक है. रिलायंस रिटेल के स्टोर्स की संख्या बढ़कर 20,160 हो चुकी है. RCPL रेवेन्यू 22000 के पार पहुंच गया है.
रिलायंस रिटेल का प्रोक्डट Champa 4700 करोड़ सेल्स का आंकड़ा पार कर गया है.
अनंत अंबानी ने क्या कहा- रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, अनंत अंबानी ने कहा कि मिडिल ईस्ट तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में मार्च महीने में बंद होने के बाद रिलायंस ने सप्लाई चेन में रुकावट के बीच थ्रूपुट बनाए रखने में कामयाब रही. Anant Ambani ने कहा कि भारत में कुल गैस आउटपुट में रिलायंस एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन यानी Reliance E&P का 30 फीसदी रहा. वहीं तेल प्रोडक्शन 18 हजार बैरल प्रति दिन रहा है.
Jio BP का विस्तार: अनंत अंबानी ने बताया कि जियो बीपी के रिटेल नेटवर्थ में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है, जो सालाना आदार पर 29 फीसदी बढ़कर अब 2200 आउटलेट्स तक पहुंच चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने हजीरा कार्बन फाइबर प्लांट के बारे में बात करते हुए कहा कि ये एंडवांस्ड मैटेरियल्स में भारतीय क्षमताओं को पूरा करने वाली अपनी तरह की पहली फैसिलिटी होगी.
इसके अलावा कच्छ रिन्यूएबल एनर्जी हब को लेकर उन्होंने कहा कि यहां से सालाना 40 अरब यूनिट से ज्यादा ग्रीन एनर्जी तैयार होगी. अपने संबोधन के अंत में अनंत अंबानी ने, 'हरित एनर्जी, हरित विकास, हरित भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत..' कहते हुए शेयर होल्डर्स का धन्यवाद किया.
Reliance Foundation की चेयरमैन नीता अंबानी ने अपने संबोधन में भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर इंफ्रा तैयार किया जा रहा है. हम एक लाख गावों में काम कर रहे हैं. देश के हर छह गांवों में करीब एक गांव में रिलायंस फाउंडेशन है. Nita Ambani ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन पूरे भारत में 97 मिलियन लोगों से कनेक्टेड है. रिलायंस को वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी के लिए अप्रूवल मिल गया है.
नीता अंबानी ने तीन नए प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए कहा कि इनमें नई यूनिवर्सिटी, मुंबई में 20 मिलियन लोगों के लिए एक पब्लिक गार्डन और एक मेडिकल सिटी एजुकेशन, हेल्थकेयर सेक्टर में पहुंच बढ़ाएगी. उन्होंने स्पोर्ट्स को रिलायंस फाउंडेशन का प्रमुख फोकस एरिया बताया.
Mukesh Ambani ने कहा कि 25 साल पहले मैंने जैसे सोचा था, अब आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी वैसे ही काम कर रहे हैं. मुकेश अंबानी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि रिलायंस का EBITDA अगले पांच साल में दोगुना हो जाएगा.