scorecardresearch
 

चांदी 6 हजार रुपये सस्ती, सोने का रेट भी कम, Gold-Silver के दाम धड़ाम!

Today Gold-Silver Rates: भारतीय सर्राफा बाजार में 5 जून को चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है. 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है तो वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है. आइए जानें आज क्या है सोना और चांदी का रेट.

Advertisement
X
Gold-Silver Rates Today 5 june 2026, चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार से नीचे (फाइल फोटो-ITG)
Gold-Silver Rates Today 5 june 2026, चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार से नीचे (फाइल फोटो-ITG)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 5 जून 2026 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ 254950 रुपये किलो तक आ गई है.

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर 5 जून को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 153573 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 141238 रुपये प्रति 10 ग्राम है. ज्वैलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड सबसे अच्छा माना जाता है, जबकि डायमंड के साथ 18 कैरेट के सोने की ज्वैलरी बनती है.

कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता गुरुवार शाम का भाव शुक्रवार का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 156086 154190  1896 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 155461 153573  1888 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  142975 141238  1737 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 117065 115643  1422 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 91310 90201  1109 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      261088

254950

Advertisement
 6138 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं और केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

बीते कारोबारी दिन यानी 4 जून को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 155581
  • शाम का रेट-  156086

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 142512
  • शाम का रेट-  142975
---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement