scorecardresearch
 

चांदी हो गई सस्ती, सोने का रेट भी गिरा, जानें आज कीमतों में कितने रुपये की आई गिरावट

Gold-Silver Price Today: 07 April 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. चांदी का रेट अब 2 लाख 31 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. आइए जानते हैं 18-22-24 कैरेट सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 35 हजार रुपये के करीब (फाइल फोटो- ITG)
22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 35 हजार रुपये के करीब (फाइल फोटो- ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर सोना-चांदी की कीमतों में  गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 07 अप्रैल 2026 को सुबह जारी रेट्स में सोना-चांदी सस्ता हुआ है . ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 147489 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. 

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 146898 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ अब 2 लाख 31 हजार रुपये किलो तक आ गई है.

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

7 April 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता सोमवार, 06 अप्रैल शाम का भाव मंगलवार, 7 अप्रैल सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 148899 147489  1410 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 148303 146898  1405 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  136391 135100  1291 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 111674 110617  1057 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 87106 86281  825 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      234043

231435

Advertisement
  2608 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 6 अप्रैल को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 147891
  • शाम का रेट- 148899

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 135468
  • शाम का रेट-  136391

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement