अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के बाद सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है. ट्रंप के बयान से यह क्लियर होता हुआ दिख रहा है कि दो से तीन हफ्तों में कुछ बड़ा एक्शन हो सकता है. वहीं ट्रंप ने होर्मुज को लेकर कहा कि हम उस रास्ते से तेल लेकर नहीं आते हैं, जो देश उस रास्ते से तेल लेकर गुजरते हैं, वे चिंता करें और आगे आएं. अमेरिका मदद कर सकता है.
इस बयान के बाद डॉलर में काफी मजबूती देखने को मिली, जिस कारण ग्लोबल से लेकर MCX पर सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई. 5 मई वायदा के लिए चांदी का भाव करीब 13,000 रुपये टूटकर 2,29,888 रुपये प्रति किलो पर आ गया.
इसी तरह, सोने के भाव में भी भारी गिरावट रही. मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोने का भाव 2200 रुपये टूटकर 1,51,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ी गिरावट
ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2.15 फीसदी टूटकर 4,710.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गए. इसकी के साथ चांदी के भाव में भी तेज गिरावट आई और यह 5.20 फीसदी गिरकर 72.108 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
सोने-चांदी के गिरावट के साथ ही भारतीय शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स में 1500 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 420 अंको से ज्यादा टूटा है.
क्यों आई सोने-चांदी के भाव में इतनी बड़ी गिरावट
(नोट- सोना-चांदी या अन्य असेट में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)