scorecardresearch
 

Crude Oil Alert: कच्चे तेल पर आया बड़ा अलर्ट, क्या फिर $90 के पार निकलेगा?

Crude Oil Price Alert: मिडिल ईस्ट जंग थमने के बाद कच्चे तेल की कीमतें टूट रही हैं, लेकिन एमके ग्लोबल ने आने वाले हफ्तों में एक बार फिर भाव बढ़ने का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
फिर उछल सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें! (Photo: AP)
फिर उछल सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें! (Photo: AP)

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता (US-Iran Deal) हो गया है और होर्मुज से तेल-गैस के जहाजों की आवाजाही भी शुरू हो गई. डोनाल्ड ट्रंप के US-Iran Deal  का ऐलान करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली और ये फिसलकर 80 डॉलर के आसपास आ गया. मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन Crude Oil Price में गिरावट आई.

एक ओर जहां कच्चा तेल फिसला है, तो वहीं दूसरी ओर क्रूड को लेकर बड़ा अलर्ट भी आ गया है. ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने कहा है कि भले ही मिडिल ईस्ट जंग थमने से तत्काल तेल टूटा है, लेकिन आने वाले हफ्तों में ये फिर से छलांग लगा सकता है और इसका भाव उछल सकता है. 

90 डॉलर के पार पहुंचेगा तेल!
ब्रोकरेज एमके ग्लोबल ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जाहिर करते हुए कहा है कि फिजिकल मार्केट में असंतुलन जारी रहने के कारण आने वाले हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल की ओर या उससे भी अधिक बढ़ने का काफी जोखिम नजर आ रहा है. इसमें कहा गया कि अमेरिका-ईरान में बात बनने के बाद भी आपूर्ति के सामान्य होने में देरी की आशंका है और मुख्य रूप से चीन से रुकी हुई डिमांड की वापसी तेल की कीमतों को स्थिर कर सकती है. 

Advertisement

एमके ने अपने नोट में कहा है कि, 'होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) के जरिए सप्लाई को सामान्य स्तर पर (मिडिल ईस्ट संकट पूर्व स्तर तक) लाने में हफ्तों, या शायद महीनों का समय भी लग सकता है. ऐसे में अगर रुकी हुई मांग तेजी से लौटती है, तो आने वाले हफ्तों में तेल की कीमतें धीरे-धीरे बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल तक या उससे भी ऊपर जा सकती हैं, इसका जोखिम बना हुआ है.' 

एक ही दिन में 5% फिसला कच्चा तेल
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आई गिरावट पर गौर करें, तो ये सोमवार को 80 डॉलर पर आ गिरी थीं, ये 5% की गिरावट के साथ यह 80.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था. मंगलवार की बात करें, तो इस स्तर से क्रूड उठा है, लेकिन फिर भी 82 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. 

कच्चे तेल को ये टागरेट
Emkay Global ने कच्चे तेल पर टागरेट को लेकर कहा है कि हमारे पूर्वानुमानों में कोई खास बदलाव आया है, FY2027 की पहली छमाही में तेल की कीमतें हाई रहने की संभावना है (औसत: 95 डॉलर प्रति बैरल), तो वहीं FY2027 की दूसरी छमाही के लिए ये औसत 85 डॉलर/बैरल है. ब्रोकरेज ने कहा कि हम वित्त वर्ष 2027 के लिए ब्रेंट के पूर्वानुमान को 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल बैरल पर बरकरार रख रहे हैं.  

Advertisement

हालांकि, अपने अनुमान जाहिर करते हुए ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने आगे एक राहत भरी बात भी कही कि 2027 की पहली छमाही के बाद कीमतों में गिरावट स्थायी आनी चाहिए और वित्त वर्ष के अंत तक तेल की कीमतें गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं. 

ट्रंप बोले- जहाजों के इंजन चालू करो
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ अमेरिका का समझौता हो गया है. Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपने अकाउंट से शेयर एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज बिना टोल सिस्टम के ओपन होगा. अमेरिका ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त कर रहा है. उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू करो, तेल बहने दो!'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement