भाजपा की बंगाल में भारी जीत हुई है और भाजपा वहां सरकार बनाने जा रही है. भाजपा के इस जीत का असर 5 कंपनियों पर भी दिखाई दे रहा है, जिसके शेयर शानदार तेजी दिखा रहे हैं. हालांकि इस तेजी के बाद भी एक्सपर्ट्स निवेशकों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं. आइए जानते हैं उन कंपनियों के बारे में, जिसमें शानदार तेजी देखी जा रही है...
IFB एग्रो इंडस्ट्रीज
इस कंपनी के शेयरों में पिछले दो दिनों में 27 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. आज मंगलवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 7 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 1122.30 रुपये के लेवल पर पहुंचकर बंद हुए थे. पिछले एक साल में यह शेयर 131 फीसदी चढ़ा है.
धुनसेरी टी (Dhunseri Tea)
इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 फीसदी की तेजी सिर्फ 2 करोबारी दिन में देखने को मिली है. बीएसई में कंपनी के शेयर करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 153.20 रुपये पर बंद हुए. हालिया उछाल के बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 14 प्रतिशत गिरा है.
सेनको गोल्ड (Senco Gold)
बंगाल में जीत के बाद इस कंपनी के शेयरों में तेजी भी निवेशकों को गदगद कर रही है. कंपनी के शेयरों में दो कारोबारी दिन में 13 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. आज यह शेयर 2.95 फीसदी चढ़कर 345.65 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि बीते एक साल में इस कंपनी ने सिर्फ 1 फीसदी का ही रिटर्न दिया है.
Balgopal Commercial
आज यह स्टॉक मार्केट के बंद होने के समय पर 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 164.05 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी के शेयरों की कीमतों में दो कारोबारी दिन में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. एक साल में यह स्टॉक 30.20 प्रतिशत चढ़ा है.
Emami Realty
कंपनी के शेयरों में आज अपर सर्किट दिखाई दिया. यह शेयर 5 फीसदी चढ़कर बीएसई पर 100.32 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. बीते दो दिन में इस स्टॉक में 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 7.84 प्रतिशत गिरा है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)