scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Tata Share Upper Circuit: एक अपडेट... फिर टाटा के इस शेयर ने मचाया गदर, लगा अपर सर्किट

टाटा के ट्रेंट शेयर में धांसू तेजी
  • 1/8

शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन तेजी के साथ शुरुआत हो रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंक, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 100 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर कारोबार कर रहे हैं. बाजार की इस तेजी में टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट का शेयर (Trent Share) गदर मचाए हुए है और अपर सर्किट हिट किया है. (Photo: ITG)

Trent Stock में धुआंधार तेजी 
  • 2/8

Trent Stock में धुआंधार तेजी 
मंगलवार को शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान ही टाटा की कंपनी ट्रेंट का शेयर तूफानी तेजी पकड़े हुए नजर आया. फिर कुछ मिनटों में ही इसमें 10 फीसदी का अपर सर्किट (Trent Share Upper Circuit) लग गया. इस शेयर की रफ्तार यहीं नहीं थमी और घंटेभर के कारोबार के बाद ट्रेंट शेयर करीब 12 फीसदी की उछाल के साथ 2,909 रुपये पर जा पहुंचा. (Photo: ITG)

शेयर में तेजी, MCap  बमबम
  • 3/8

शेयर में तेजी, MCap  बमबम
ट्रेंट शेयर में आई इस जोरदार तेजी का सीधा असर कंपनी की मार्केट वैल्यू पर भी दिखाई दिया है. Trent Market Cap एक झटके में उछलकर 1.52 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. इस टाटा स्टॉक ने अपने पिछले बंद 2582 रुपये की तुलना में उछाल के साथ 2800 रुपये पर ट्रेड शुरू किया था. शुरुआत कारोबार के दौरान ये 2782 रुपये तक भी लुढ़का था. (Photo: Reuters)

Advertisement
ब्रोकरेज दे रहे नया टारगेट
  • 4/8

ब्रोकरेज दे रहे नया टारगेट
भले ही टाटा के इस ट्रेंट शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है, लेकिन कुछ ब्रोकरेज फर्म इसे बेचने की सलाह दे रहे हैं. CITI ने ट्रेंट शेयर पर 2950 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ Sell करने की सलाह दी है. इसके अलावा मॉर्गन स्टेनली ने स्टॉक के लिए 3406 रुपये का टारगेट सेट किया है.इसके अलावा HSBC ने ट्रेंट शेयर को 3,390 रुपये का टारगेट देते हुए Buy Rating देते हुए खरीदारी की सलाह दी है और ये प्राइस बीते कारोबारी दिन शेयर के बंद भाव से करीब 32 फीसदी अधिक है. (Photo: GettyImage)

ओवरसोल्ड जोन में Trent Share
  • 5/8

ओवरसोल्ड जोन में Trent Share
Tata Group की दिग्गज कंपनी ट्रेंट का शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं. इस शेयर का आरएसआई (Trent RSI) 24.7 है, जो बताता है कि शेयर ओवरसोल्ड जोन में कारोबार कर रहा है. (Photo:Reuters)

तिमाही नतीजों के अपडेट का असर
  • 6/8

तिमाही नतीजों के अपडेट का असर
रॉकेट बने ट्रेंट शेयर में तेजी के पीछे एक बड़ा कारण कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों को लेकर आया अपडेट माना जा सकता है. कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 23% बढ़कर 5,788 करोड़ रुपये हो गया. अन्य ऑपरेशनल इनकम को छोड़कर, माल बिक्री से प्राप्त राजस्व में भी इस तिमाही के दौरान 23% की वृद्धि हुई. (Photo: Pixabay)

लगातार कारोबार बढ़ा रही कंपनी
  • 7/8

लगातार कारोबार बढ़ा रही कंपनी
Tata Trent को तेजी से बढ़ते ज़ूडियो कारोबार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई, क्योंकि रिटेलर ने दूसरी तिमाही में अपना 1000वां जूडियो स्टोर खोला है. कंपनी ने दूसरी तिमाही में 10 वेस्टसाइड और 17 जूडियो स्टोर जोड़े हैं. मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि ट्रेंट ने तिमाही से पहले मजबूत प्रदर्शन किया है. (Photo: Reuters)

5 साल में तीन गुना किया पैसा
  • 8/8

5 साल में तीन गुना किया पैसा
ट्रेंट कंपनी का शेयर निवेशकों के लिए भले ही बीते सालभर में कुछ खास फायदा नहीं करा पाया है. लेकिन बीते पांच साल की परफॉर्मेंस देखें, तो इसने निवेशकों का पैसा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा दिया है. दरअसल, इस अवधि में ट्रेंट ने निवेशकों को 292 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है. इस दौरान शेयर की कीमत 735 रुपये से 2900 रुपये के पार पहुंची है. (Photo: ITG)

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement