scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

85% तक रिटर्न दे सकते हैं ये तीन स्‍टॉक्‍स, ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

ये तीन शेयर देंगे 85 फीसदी तक रिटर्न
  • 1/7

शेयर बाजार में 3 शेयरों को लेकर ब्रोकरेज का एक बड़ा टारगेट आया है. ब्रोकरेज का कहना है कि ये 3 शेयर निवेशकों को 85 फीसदी का रिटर्न दे सकते हैं. आइए जानते हैं क्‍यों इन शेयरों में तेजी आ सकती है.
 

शेयर बाजार में तेजी के बीच चुने ये स्‍टॉक्‍स
  • 2/7

शेयर बाजार में गिरावट के बाद अब तेजी देखी जा रही है. इस बीच, ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइेशियल सिक्‍योरिटी ने कुछ ऐसे स्‍टॉक्‍स को पिक किया है, जिसमें करेक्‍शन के बाद तेजी की संभावना दिख रही है. अनुमान है कि इन कंपनियों में 25 फीसदी से लेकर 85 फीसदी तक की तेजी आ सकती है.

पॉलीकैब इंडिया का शेयर
  • 3/7

पहला शेयर  Polycab India है, जिसे जेएम फाइनेशियल ने 'खरीदें' की सलाह दी है. इस शेयर का टारगेट 9000 रुपये रखा गया है, जो मौजूदा स्‍तर से करीब 25.1% की तेजी की संभावना दिखा रहा है. ब्रोकरेज ने कहा कि  मार्च तिमाही का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रह सकता है, जिसकी वजह भू-राजनीतिक तनाव और ऊंचा बेस है, लेकिन ओभरऑल कंपनी मजबूत है. 

Advertisement
शराब बनाने वाली कंपनी का शेयर
  • 4/7

दूसरा शेयर Tilaknagar Industries है, जिसपर कवरेज शुरू करते हुए ब्रोकरेज ने इसे खरीदने की सलाह दी है. JM फाइनेंस का इस शेयर पर टारगेट 550 रुपये है, जो करीब 24.7% की तेजी है. इसने Pernod Ricard से Imperial Blue ब्रांड को खरीदा है, जो इसे व्‍हीस्‍की सेगमेंट में मजबूत करेगा. 

फूड डिलीवरी कंपनी का शेयर
  • 5/7

JM Financial ने सबसे बड़ा टारगेट Eternal पर दिया है और ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है. इस शेयर का टारगेट प्राइस 400 रुपये तय किया है, जो करीब 85.2% का अपसाइड है. वहीं अभी ये स्‍टॉक अपने हाई से 40 फीसदी तक गिर चुका है. हालांकि ब्रोकरेज का कहना है कि ये गिरावट जरूरत से ज्‍यादा हुई है. 

शेयर बाजार में आज भी तेजी
  • 6/7

इस बीच, शेयर बाजार में अच्‍छी रिकवरी देखी जा रही है. बुधवार को सेंसेक्‍स 360 अंक चढ़कर 76400 के ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़कर 23700 के ऊपर था. निफ्टी बैंक में भी 100 अंकों की तेजी रही. 
 

डिस्‍क्‍लेमर
  • 7/7

नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. यहां बताया गया टारगेट ब्रोकरेज के अपने विचार हैं.
 

Advertisement
Advertisement