scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Gold Crash: '37% तक टूट सकता है सोना...' वर्ल्‍ड काउंसिल की बड़ी चेतावनी!

सोने में बड़ी गिरावट का अनुमान
  • 1/7

सोने की कीमत में आने वाले दिनों में एक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया गया है. रिपोर्ट का दावा है कि अगर इंटरनेशनल मार्केट में सोना $3,857 प्रति औंस का सपोर्ट लेवल तोड़ता है, तो इसमें एक बड़ा करेक्‍शन आ सकता है. 

टूट सकता है ये सपोर्ट लेवल
  • 2/7

आगे गिरावट में सोने का अगला बड़ा सपोर्ट लेवल $3,500 प्रति औंस होगा, जो जनवरी 2026 के अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 37 फीसदी की भारी गिरावट है. यानी कि जनवरी के हाई से सोना 37 फीसदी तक सस्‍ता हो सकता है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा और सोने की कीमतों में एक बड़ी गिरावट आ सकती है. 

सोने का सपोर्ट लेवल
  • 3/7

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, सोने का भाव अभी एक दायरे में कारोबार कर रहा है, लेकिन तकनीकी चार्ट एक अहम लेवल दिखा रहा है. अगर सोना 3,943 डॉलर प्रति औंस से नीचे आता है, तो गिरावट का नया दौर शुरू हो सकता है. इसके बाद नेक्‍स्‍ट सपोर्ट 3,857 से 3,887 डॉलर प्रति औंस के बीच रहेगा. 

Advertisement
37% तक की बड़ी गिरावट
  • 4/7

37% तक की बड़ी गिरावट
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर 3,887 डॉलर का भी लेवल टूटता है तो सोना सीधे 3,500 डॉलर प्रति औंस पर आ जाएगा. इसका मतलब है कि यह रिकॉर्ड हाई से 37 फीसदी तक नीचे आ सकता है. जहां इसका मजबूत ट्रेंड बन सकता है. रिपोर्ट जारी होने के समय सोना लगभग $4,063.80 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. 

डॉलर कमजोर हुआ तो क्‍या होगा? 
  • 5/7

डॉलर कमजोर हुआ तो क्‍या होगा? 
WGC का मानना है कि अगर जापानी येन में मजबूती जारी रहती है और इसके मुकाबले अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है, तो इससे सोने की कीमतों को निचले स्तरों पर सहारा मिल सकता है. हालांकि, अमेरिका-ईरान के जंग का भी असर सोने की कीमत पर पड़ सकता है.

एमसीएक्‍स पर सोने की कीमत 
  • 6/7

एमसीएक्‍स पर सोने की कीमत 
बुधवार को एमसीएक्‍स पर सोने की कीमत 1100 रुपये चढ़कर 145393 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. जबकि चांदी की कीमत 2400 रुपये प्रति किलो चढ़कर 2,24,065 रुपये पर पहुंच गई. सोने चांदी के भाव में यह तेजी 1 हफ्ते की बड़ी गिरावट के बाद आई है. 

डिस्‍क्‍लेमर
  • 7/7

(नोट- गोल्‍ड में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement