scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

1 लाख बने 9 लाख रुपये... कंडोम बनाती है ये कंपनी, एक साल में किया मालामाल!

क्‍यूपिड शेयरों में तेजी
  • 1/7

शेयर बाजार में पिछले एक साल के दौरान कंडोम बनाने वाली कंपनी के स्‍टॉक ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इस शेयर में हर दिन तेजी देखी जा रही है. आए दिन यह शेयर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल को टच करता है. यह एक साल के दौरान इतना भाग चुका है कि निवेशक मालामाल हा चुके हैं. 
 

फीमेल कंडोम भी बनाती है ये कंपनी
  • 2/7

हम बात कर रहे हैं मेल और फीमेल कंडोम, ल्यूब्रिकेंट्स और डायग्नोस्टिक उत्पाद बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) के शेयरों के बारे में... पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने निवेशकों को 866% से ज्‍यादा का रिटर्न दिया. आइए जानते हैं यह शेयर इतना क्‍यों भाग गया? 

Cupid Ltd के शेयरों की रफ्तार
  • 3/7

Cupid Ltd के शेयरों की रफ्तार पिछले एक साल से शानदार रही है. जिस किसी ने इस शेयर में 1 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, उसका एक लाख आज करीब 9.7 लाख रुपये हो चुका होगा. पिछले छह महीने में ही इस शेयर ने 145 फीसदी, पिछले 3 महीने में इसने 128 फीसदी और पिछले एक महीने में इसने 40 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

Advertisement
क्‍यूप‍िड का मार्केट कैप
  • 4/7

शुक्रवार को क्‍यूप‍िड के शेयरों में 1.41% की तेजी रही और यह 212.98 रुपये पर बंद हो गया. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो यह करीब 28,500 करोड़ रुपये की कंपनी बन चुकी है. 
 

क्‍यों इतनी है इस शेयर में तेजी?
  • 5/7

क्‍यों इतनी है इस शेयर में तेजी?
Cupid के शेयरों में तेजी की खास वजह इसके मजबूत तिमाही नतीजे रहे हैं. वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रेवेन्यू दोगुने से अधिक बढ़कर ₹391 करोड़ हो गया, जो इससे पिछले साल ₹183 करोड़ रहा था. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 108 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 41 करोड़ रुपये था. इसके अलावा, ऑपरेटिंग मार्जिन भी सुधरकर 38 फीसदी हो गया.

मैनेजमेंट का टारगेट
  • 6/7

मैनेजमेंट का टारगेट
कंपनी के रेवेन्‍यू की बात करें तो मार्च तिमाही में सालाना आधार पर रेवेन्यू 116% बढ़कर ₹132 करोड़ और नेट प्रॉफिट 214% बढ़कर ₹36 करोड़ से अधिक हो गया था. यह कंपनी के इतिहास के सबसे बेहतरीन तिमाही नतीजे थे. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1 FY27) में रेवेन्यू ₹150 करोड़ के पार चला जाएगा. पूरे साल का टारगेट को ₹600 करोड़ से बढ़ाकर ₹660 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कर दिया है. 

तेजी से बढ़ती डिमांड 
  • 7/7

तेजी से बढ़ती डिमांड 
कंपनी के प्रोडक्‍ट्स की इंटरनेशनल और भारतीय दोनों बाजारों में भारी डिमांड दिख रही है. सरकारी खरीद और PFSCM के साथ हुई रणनीतिक साझेदारी के दम पर कंपनी को आने वाले दिनों में बड़ी ग्रोथ की उम्‍मीद दिख रही है. कंडोम के अलावा, डायग्नोस्टिक्स में भी कंपनी की शानदार ग्रोथ है. यह कंपनी वाटर-बेस्ड ल्यूब्रिकेंट्स के अलावा पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और इन विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVD) किट्स भी बनाती है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement