scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

एक खबर से उछला शेयर, तो झटके में $300 अरब क्लब में शामिल हुआ ये अरबपति

लैरी पेज की संपत्ति 300 अरब डॉलर के पार
  • 1/6

गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में तेजी का सिलसिला जारी है और इसका सीधा असर कंपनी के Google को-फाउंडर लैरी पेज की संपत्ति पर देखने को मिल रहा है. पहले से ही दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में मौजूद लैरी पेज (Larry Page) अब Alphabet Share में इन दो दिनों की तेजी के चलते 300 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं. सिर्फ बीते उनकी नेटवर्थ में 24 घंटों में करीब 10 अरब डॉलर का उछाल आया है. (Photo: Reuters)

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर हैं पेज
  • 2/6

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर हैं पेज
300 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए लैरी पेज एलोन मस्क के बाद Top-10 Billionaires List में दूसरे पायदान पर हैं. ताजा इजाफे के बाद लैरी पेज की नेटवर्थ उछलकर अब (Larry Page Networth) 316 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. जहां उनकी संपत्ति में एक दिन में 10 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, तो वहीं इस साल अब तक उन्होंने 47 अरब डॉलर की कमाई की है. (Photo: Reuters)

एक खबर से हुआ ये कमाल
  • 3/6

एक खबर से हुआ ये कमाल
लैरी पेज की संपत्ति में आए उछाल और उन्हें 300 अरब डॉलर क्लब में एंट्री कराने में अल्फाबेट कंपनी के शेयर का बड़ा रोल रहा, जिसमें एक दिग्गज अरबपति निवेशक के बयान के बाद तेजी देखने को मिली. दरअसल, 95 साल के वॉरेन बफेट ने कहा कि उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे ने पिछले साल अल्फाबेट में निवेश शुरू किया और इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी. इस खुलासे से गूगल की मूल कंपनी के शेयरों में तेजी आ गई और इसके को-फाउंडर की संपत्ति भी उछल गई. (Photo: File/ITG)

Advertisement
वॉरेन बफे के बयान के बाद भागा शेयर
  • 4/6

वॉरेन बफे के बयान के बाद भागा शेयर
Warren Buffett के इस बयान के बाद 14 जुलाई को लगभग 2% की बढ़त के बाद 15 जुलाई को भी अल्फाबेट के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला. ये स्टॉक शेयर 3.9% बढ़कर लगभग 373 डॉलर पर पहुंच गया, हालांकि कारोबार खत्म होने पर ये 3.6 फीसदी की बढ़त लेकर 370.21 पर बंद हुआ. न सिर्फ लैरी पेज की संपत्ति बढ़ी, बल्कि गूगल के दूसरे को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ (Sergey Brin Networth) भी दो दिन के इजाफे के साथ 294 अरब डॉलर हो गई. (Photo: Reuters) 

बर्कशायर के पास इतनी हिस्सेदारी
  • 5/6

बर्कशायर के पास इतनी हिस्सेदारी
वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर की ओर से यह भी खुलासा किया कि उनकी कंपनी ने अल्फाबेट के 17.8 मिलियन से अधिक शेयर पहले खरीदे थे, जिनकी कीमत उस समय 4.3 अरब डॉलर थी. वहीं इस साल की शुरुआत में 36.4 मिलियन क्लास-A शेयर और 3.6 मिलियन क्लास-C शेयर जोड़े, जिससे कुल हिस्सेदारी लगभग 5.8 करोड़ शेयरों तक पहुंच गई और मौजूदा स्तर पर निवेश का मूल्य लगभग 21 अरब डॉलर हो गया है. (Photo: Reuters)

Top-10 में 2-3 नंबर पर गूगल फाउंडर 
  • 6/6

Top-10 में 2-3 नंबर पर गूगल फाउंडर 
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में इस साल अब तक करीब 18% का उछाल दर्ज किया गया है, जो नैस्डैक की 12% की बढ़ोतरी से कहीं ज्यादा है. अन्य बड़ी आईटी कंपनियों की तरह Alphabet ने एआई प्रोडक्ट्स की मजबूत डिमांड को पूरा करने के लिए खर्च बढ़ाया है. इसमें तेजी के चलते कंपनी के को-फाउंडर्स की दौलत में तेजी आई है. इसके चलते लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement