बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. बिहार के समस्तीपुर में पानी की सतह से आसमान तक उठते जल बवंडर का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जबकि हाजीपुर में चक्रवाती हवाओं ने दस्तक दी है. हालांकि, इन घटनाओं में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.