बिहार में सम्राट चौधरी के क्राइम और अपराध वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है. प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के बयान पर तंज कसा तो चिराग पासवान ने सरकार का बचाव किया. प्रशांत किशोर ने कहा कि नेता हर 5-10 दिन में नई परिभाषाएं देकर जनता को हंसाते हैं. वहीं चिराग पासवान ने कहा कि सरकार की मंशा बिहार को पूरी तरह अपराध मुक्त राज्य बनाने की है.