पटना से पाटलिपुत्र स्टेशन पर उस वक्त हंगामा मच गया जब बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की परीक्षा देने जा रहे हजारों छात्र ट्रेन के देर से पहुंचने पर नाराज हो गए. गुस्साए छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर आए और ट्रेन को रोक दिया. स्थिति को संभालने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, दानापुर के एसडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की. छात्रों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की.