scorecardresearch
 
Advertisement

फैजल खान उर्फ खान सर के कोच‍िंग सेंटर पर ताला लगने का खतरा, जानें क्या है मामला

फैजल खान उर्फ खान सर के कोच‍िंग सेंटर पर ताला लगने का खतरा, जानें क्या है मामला

पटना में अग्निशमन विभाग की टीम ने कल फैजल खान के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग जाकर फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच की. इसके पहले 7 जून को जांच हुई थी जिसमें कई कमियां मिलीं थीँ. विभाग ने 10 दिन में सुधार का नोटिस दिया था. उसकी मियाद खत्म होने के बाद दूसरी जांच के बाद अब अग्निशमन विभाग की टीम वहां पहुंची थी. जांच में पाया गया कि फैजल खान के कोचिंग सेंटर में फायर स्टेयर बनाने का काम पूरा नहीं हुआ है. विभाग ने मानक पूरे करने फिर 10 दिन का समय दिया है.

Advertisement
Advertisement