पटना में फैसल खान के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुए फायरिंग मामले में नया वीडियो सामने आया है. ये वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया है. वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग फैसल खान के गार्ड ने की थी. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फैसल खान के कोचिंग सेंटर पहुंची और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई.