बिहार में आगामी एमएलसी चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के भीतर बड़ी बगावत और दरार देखने को मिल रही है. एक तरफ जेडीयू के बाहुबली नेता और मोकामा के कद्दावर चेहरे अनंत सिंह हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और घोषित उम्मीदवार नीरज कुमार हैं. अनंत सिंह ने खुलकर नीरज कुमार की उम्मीदवारी का विरोध कर दिया है. इतना ही नहीं, वह प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के प्रत्याशी अनूप सिंह के समर्थन में उतर आए हैं और नामांकन के समय भी उनके साथ खड़े दिखे.