scorecardresearch
 
Advertisement

बिहार में 10 लाख शिक्षकों-पुलिसकर्मियों के वेतन पर क्यों लगी रोक? जानें मामला

बिहार में 10 लाख शिक्षकों-पुलिसकर्मियों के वेतन पर क्यों लगी रोक? जानें मामला

बिहार में दिवाली और छठ पर्व से ठीक पहले शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे में एक बड़े वेतन घोटाले का खुलासा हुआ है. इसके बाद राज्य सरकार ने 9 लाख शिक्षकों और लगभग 1.30 लाख पुलिसकर्मियों समेत 10 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के अगले वेतन भुगतान पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है. वित्त विभाग के सचिव विनय कुमार ने इस संबंध में शिक्षा और पुलिस विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं. आदेश के अनुसार जब तक विभागीय जांच पूरी नहीं हो जाती और सभी वेतन बिलों का ट्रेजरी से मिलान नहीं हो जाता, तब तक किसी भी नए वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement