बिहार में मानसून की भारी बारिश के बाद बाढ़ ने भयानक रूप ले लिया है. राज्य की प्रमुख नदियां जैसे गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती उफान पर हैं, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे गंभीर हालात बन गए हैं. सूबे के 13 जिलों में करीब 27 लाख से अधिक आबादी इस आपदा की चपेट में आ चुकी है. भागलपुर, बेगूसराय, मुंगेर और पटना जैसे शहरों में पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.