scorecardresearch
 

स्टेशन पर बोगी में चढ़ रही थी महिला, पैर फिसला तो दो बच्चों संग नीचे गिरी, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, Video

Bihar News: बिहार के पटना के पास बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बोगी में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया. इसके बाद महिला दो बच्चों के साथ रेलवे पटरी पर जा गिरी. इस दौरान महिला ने बच्चों को सीने से चिपका लिया और चुपचाप पड़ी रही. ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई. इसके बाद महिला को लोगों ने उठाया.

Advertisement
X
बच्चे को सीने से लगाए पड़ी रही महिला. (Video Grab)
बच्चे को सीने से लगाए पड़ी रही महिला. (Video Grab)

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई... ये कहावत बिहार के दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर सच साबित हुई है. यहां एक मां अपने दो बच्चों के साथ रेल पटरियों के बीच जा गिरी. इस दौरान ट्रेन चलने लगी. एक के बाद एक कर कई बोगियां महज 4-5 इंच की दूरी से गुजर गईं. इस दौरान महिला अपने बच्चे को सीने से लगाए पड़ी रही.

जब लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी महिला और उसके बच्चों पर पड़ी तो वे घबरा गए. गनीमत रही कि महिला और उसके बच्चे सही सलामत थे. धीरे-धीरे पूरी ट्रेन गुजर गई. इसके बाद महिला और उसके दोनों बच्चों को लोगों ने तुरंत वहां से उठाया. महिला अपने बच्चों को सीने से चिपकाए रही.

यहां देखें वीडियो

दरअसल, बेगूसराय का रहने वाला एक परिवार दिल्ली जाने के लिए बाढ़ स्टेशन पहुंचा था. यहां भागलपुर से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस शनिवार की शाम बाढ़ स्टेशन पर पहुंची. ट्रेन में भारी भीड़ थी. उसी में स्टेशन पर मौजूद लोग भी सवार होने लगे.

लोग जब तक महिला को निकाल पाते, तब तक चलने लगी ट्रेन

ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला अपने दो बच्चों के साथ फिसलकर प्लेटफॉर्म से ट्रेन और पटरी के बीच जाकर फंस गई. लोग जब तक महिला और उसके बच्चों को निकाल पाते, तब तक ट्रेन चलने लगी.

इस दौरान महिला अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाकर पटरी के पास पड़ी रही. जब पूरी ट्रेन निकल गई, तब महिला और उसके बच्चों को निकाला गया. तीनों सही सलामत थे. लोगों ने तुरंत तीनों को उपचार के लिए भिजवाया. (रिपोर्टः धर्मेंद्र कुमार सिंह)

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement