scorecardresearch
 

स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक पर चाकुओं से हमला, वारदात के बाद फरार हुए बदमाश 

बदमाशों ने टीचर की पीठ और गर्दन पर चाकू से वार किए हैं. जख्मी शिक्षक को गंभीर स्थिति में निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने कहा कि अभी टीचर की तरफ से बयान नहीं हो पाया है. उनकी स्थित सामान्य होने पर बयान लिया जाएगा.

Advertisement
X
घटना के बारे में जानकारी देते सौरबाजर के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह.
घटना के बारे में जानकारी देते सौरबाजर के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह.

बिहार के सहरसा में बदमाशों का तांडव बदस्तूर जारी है. आज इसी कड़ी में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे शिक्षक बुरी तरह से जख्मी हो गए. आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए सहरसा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया. 

घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थाना के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह सहरसा के निजी नर्सिंग होम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. उन्होंने बताया कि शिक्षक को गर्दन और पीठ पर चाकू मारी गई है. घटना सहरसा जिले के सौरबाजार थानां क्षेत्र के सुहत गांव की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- सेक्स वर्कर का कत्ल, शातिर हत्यारा और उलझी पहेली... एक पुलिसवाले की जिद से 17 साल बाद पकड़ा गया कातिल

वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश 

जानकारी के अनुसार, जख्मी टीचर का नाम संजय कुमार है, जो सुहत गांव का रहने वाला है. वह सुहत गांव में ही स्कूल में शिक्षक के पद पर है. साथ ही सुहत पंचायत का मुखिया प्रतिनिधि भी बताया जा रहा है. आज गुरुवार को संजय कुमार स्कूल में पढ़ा रहे थे. उसी दौरान बेखौफ बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए.

Advertisement

इस घटना को लेकर सौरबाजर के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया की मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ने फोन पर सूचना दी थी कि स्कूल में तीन-चार लड़कों ने आकर हम पर चाकू से हमला कर दिया है. स्थिति अभी सामान्य है. गर्दन और कंधे पर चाकू लगी है. उन्होंने ये भी बताया कि गांव में ही किसी परिवार से पूर्व से अदावत चल रही है. वैसे फर्द बयान अभी नहीं हो पाया है. शिक्षक की स्थिति सामान्य होने पर फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement