scorecardresearch
 

मौसी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला भांजा, परिजनों ने करा दी शादी

बिहार के वैशाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मौसी की भांजे से शादी करा दी गई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें गांव वालों और परिजनों की मौजूदगी में दोनों को फेरे लेते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
X
परिजनों ने मौसी और भांजे की कराई शादी. (Photo: Screengrabs)
परिजनों ने मौसी और भांजे की कराई शादी. (Photo: Screengrabs)

बिहार के वैशाली जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, लेकिन दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया. हंगामे के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. खास बात यह है कि युवती रिश्ते में युवक की मौसी बताई जा रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव का है. बताया जा रहा है कि रती भगवानपुर निवासी गोलू महतो अपनी प्रेमिका ममता कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया. घर में शोर-शराबा होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए थे दोनों
स्थानीय लोगों के अनुसार गोलू और ममता के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे. ममता, गोलू की रिश्ते में मौसी बताई जा रही है. परिजनों का दावा है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, जिसके बाद गांव में हंगामा शुरू हो गया.

ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ की और बाद में गांव के लोगों की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी. शादी के दौरान का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ग्रामीणों की भीड़ और विवाह की रस्में होती दिखाई दे रही हैं.

Advertisement

(इनपुट- विकास कुमार)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement