scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'चाकू से काटा हाथ, खून से मांग भरने की जिद की', एक्ट्रेस को Ex-बॉयफ्रेंड ने दिया ट्रॉमा, सरेआम की मारपीट

 कनिका मान
  • 1/12

बिग बॉस 20 में नजर आ रहीं कनिका मान अपनी अदाओं से जलवे लूट रही हैं. कनिका ने शो में एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया वो कितना साइको था.
 

 कनिका मान
  • 2/12

कनिका ने कहा- मेरा बॉयफ्रेंड बना. जो पहले टकराया उससे बातें कर लीं. फिर बाद में मालूम पड़ा वो साइको था.
 

 कनिका मान
  • 3/12

''वो अब्यूसिव था. वो बिना बताए मेरी क्लास में आ जाता था. मैंने स्ट्राइप्स वाला सूट पहना था. इसलिए उसने मुझे थप्पड़ मारा.''
 

Advertisement
 कनिका मान
  • 4/12

''उसने मुझे पूरे कॉरिडोर में सब बच्चों के सामने थप्पड़ मारा. मैंने कान में नई पियर्सिंग कराई थी, उससे खून निकलने लगा.''

 कनिका मान
  • 5/12

कनिका ने बताया वहां बाकी लड़के मौजूद थे. उन्होंने कुछ नहीं कहा. एक्स बॉयफ्रेंड ने भरी महफिल में कनिका का फोन जमीन पर फेंककर मारा था. क्योंकि उसको गुस्सा था. 
 

 कनिका मान
  • 6/12

कनिका ने कहा- उसे लगता था फर्स्ट ईयर की लड़की है, नई घर से निकली है. उसने हॉस्टल रूम की चाबी भी फेंक दी. उसने मुझे हर तरह से मजबूर किया.
 

 कनिका मान
  • 7/12

''मुझे कहता चल मेरे साथ वरना तेरे पापा को फोन कर दूंगा. बताऊंगा कि मैं तेरा बॉयफ्रेंड हूं. उसने मेरे पापा को फोन भी किया था, लेकिन तब उन्होंने पिक नहीं किया.''
 

 कनिका मान
  • 8/12

''वो मुझे ब्लैकमेल करने लगा. 8-9 महीने तक जब मैंने लॉ की पढ़ाई की तो मैं चीजों को समझने लगी. उसने एक दिन हॉस्टल से डिपार्टमेंट तक मुझे फॉलो किया.''
 

 कनिका मान
  • 9/12

''उसने मेरा हाथ खींचा. उसके हाथ में चाकू था. उसने चाकू निकालकर अपने हाथ में 3-4 बार वार किए. उसने मेरे बाल खींचे, कहा इस खून से तुझे सिंदूर लगाऊंगा.''
 

Advertisement
 कनिका मान
  • 10/12

''जिस तरह से वो अब्यूसिव था. मुझे डर था वो मुझे भी मार सकता है. तभी वहां से एक लड़का निकल रहा था मैंने उसे कहा पुलिस को बुला. 2 मिनट में पुलिस आई.'' 
 

 कनिका मान
  • 11/12

''जैसे ही पुलिस आई वो डर गया. उसने मुझे कहा चुप रहना, कुछ मत कहना. उसे किसी से डरता हुआ देखकर मुझे हिम्मत मिली.''
 

 कनिका मान
  • 12/12

''मैंने पुलिस को सब बोल दिया. पुलिसवाले उसे उठाकर ले गए. वो 2-3 दिन जेल रहा. इस दौरान उसके परिवारवाले-दोस्त मुझे धमकियां दे रहे थे.''
 

All Photos: Instagram @officialkanikamann
 

Advertisement
Advertisement