scorecardresearch
 

बेंगलुरु पहुंचना हुआ आसान... दरभंगा एयरपोर्ट से Akasa Air की नई उड़ान सेवा शुरू, व्यापार-शिक्षा-रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद

दरभंगा हवाई अड्डे से अकाशा एयरलाइंस ने बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी. सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पहले यात्री को टिकट देकर सेवा का शुभारंभ किया. नई उड़ान से यात्रियों को बड़ी राहत और समय की बचत होगी. नेताओं ने इसे मिथिलांचल के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

Advertisement
X
 यात्रियों की बड़ी मांग पूरी.(Photo: Representational)
 यात्रियों की बड़ी मांग पूरी.(Photo: Representational)

दरभंगा एयरपोर्ट से आज से अकासा एयर (Akasa Air) ने दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी. लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई इस सेवा का शुभारंभ स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पहले यात्री को टिकट देकर किया. इस नई उड़ान सेवा के शुरू होने से दरभंगा और मिथिलांचल के लोगों में खुशी का माहौल है.

दरभंगा से बेंगलुरु की सीधी हवाई सेवा शुरू होने से अब यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके समय की भी बचत होगी. लंबे समय से दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान की मांग की जा रही थी. यह सेवा शुरू होने के बाद व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा लूट के आरोपी STF से भिड़े... मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, हथियार के साथ 6 गिरफ्तार

इस मौके पर सांसद ने कहा कि यह पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और आने वाले समय में इसका व्यापक लाभ मिलेगा.

दरभंगा

नेताओं ने जताई खुशी और प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

Advertisement

नई सेवा शुरू होने पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर और विधायक संजय सरावगी ने वीडियो संदेश जारी कर खुशी जाहिर की. दोनों नेताओं ने इस पहल के लिए अकासा एयरलाइंस को बधाई दी और हवाई सेवा शुरू कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच की सराहना की.

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब दरभंगा हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित होकर देश-दुनिया में पहचान बनाएगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 912 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा हवाई अड्डे के विकास का शिलान्यास किया गया था.

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में यहां विमानन कंपनी का दफ्तर खुलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे स्थानीय लोगों को और सुविधाएं मिलेंगी.

दरभंगा

यात्रियों की संख्या में दरभंगा हवाई अड्डा आगे

सांसद के अनुसार, वर्तमान में दरभंगा हवाई अड्डा विमान और यात्रियों की संख्या के मामले में पटना और गया हवाई अड्डों को पीछे छोड़कर बिहार में पहले स्थान पर पहुंच चुका है. उन्होंने बताया कि एक वर्ष में यहां यात्रियों की संख्या में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी ने कहा कि यह मिथिला के लिए बेहद खुशी का दिन है. उन्होंने बताया कि पहले स्पाइसजेट यह सेवा दे रही थी, लेकिन पिछले छह महीनों से यह बाधित थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अब अकासा एयरलाइंस द्वारा सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement