scorecardresearch
 

बिहार: छात्र के कपड़े उतारे, पेड़ से बांधा, फिर जूतों की माला पहनाकर बेरहमी से पीटा, Video वायरल

बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड में वर्ग-8 के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि छात्र को बेल्ट और जूतों की माला पहनाकर पीटा जा रहा है. घटना से इलाके में गुस्से का माहौल है.

Advertisement
X
छात्र के साथ मारपीट का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)
छात्र के साथ मारपीट का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)

बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्रुप छात्र को बेल्ट और जूतों की माला पहनाकर सिर्फ अंडरवियर में बेरहमी से पीट रहे हैं.  यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है.

हालांकि अब तक इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसके बावजूद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में दिखाई दे रही घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सरिसवा तेलिया पट्टी स्थित अंशु प्रिया पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु कुमार के साथ हुई है. बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से पढ़ाई खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि युवकों ने न केवल उसे पीटा बल्कि सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया. छात्र अपने मामा के घर महछि बनकटवा रतनमाला वार्ड संख्या-2 में रहकर पढ़ाई कर रहा था. घटना के बाद छात्र काफी डर और सदमे में आ गया.

Advertisement

स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में रोका गया छात्र

वायरल वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि विवाद मोबाइल और फोटो से जुड़ा हुआ है. हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है कि असल कारण क्या था. घटना के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

घटना के बाद छात्र की बिगड़ी तबीयत

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है. मामले पर मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement