scorecardresearch
 

Hyundai Ioniq 5 : सिंगल चार्ज में 690KM रेंज, कमाल की सेफ्टी! हुंडई की नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च

Hyundai Ioniq 5 को कंपनी ने पहली बार भारतीय बाजार में 2023 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया था. अब तकरीबन दो सालों के बाद एक बार फिर से इस एसयूवी को अपडेट कर लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इस एसयूवी के साथ EV ओनर्स की सबसे बड़ी समस्या रेंज एंजॉयटी दूरी करने की कोशिश की है.

Advertisement
X
Hyundai Ioniq 5 में कंपनी ने अब 84.0 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है. Photo: ITG
Hyundai Ioniq 5 में कंपनी ने अब 84.0 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है. Photo: ITG

Hyundai Ioniq 5 Launch Price: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी को Hyundai Ioniq 5 नए अवतार में पेश कर दिया है. कंपनी ने आज इस नए अपडेटेड IONIQ 5 को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 55.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी ने कई बड़े अपडेट दिए हैं, जो इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. सबसे बड़ा बदलाव इसकी बड़ी बैटरी और बढ़ी हुई रेंज में देखने को मिला है, जो इसे लंबी दूरी के लिए और ज्यादा भरोसेमंद बनाता है. 

नई IONIQ 5 में अब 84.0 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह एसयूवी ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 690 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. यह आंकड़ा इसे अपने सेगमेंट में काफी मजबूत बनाता है. इस हिसाब से ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में दिल्ली-लखनऊ तक की यात्रा कर सकती है. जिनके बीच की दूरी तकरीबन 550 किमी है. 

Hyundai Ioniq 5
Hyundai Ioniq 5 का पिछला मॉडल सिंगल चार्ज में 440 किमी की रेंज देता था. Photo: ITG

अपडेटेड मॉडल भी पहले की ही तरह E-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. लेकिन एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, नए स्किड प्लेट्स, नया अलॉय व्हील डिजाइन, रियर स्पॉइलर में बदलाव और नया V-गर्निश लाइटिंग एलिमेंट दिया गया है. इन बदलावों से कार का लुक पहले से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम नजर आता है.

Advertisement

नई IONIQ 5 चार एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में आती है. जिसमें ग्रेविटी गोल्ड मैट, मिडनाइट ब्लैक पर्ल, टाइटन ग्रे, ऑप्टिक व्हाइट शामिल हैं. ख़ास बात ये है कि सभी वेरिएंट में कंपनी ने ओसाडियन ब्लैक इंटीरियर थीम दिया है, जो केबिन को प्रीमियम लुक देता है.

कैसा है केबिन

कार के अंदर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं. अब इसमें नया 3-स्पोक लेदर स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसमें इल्यूमिनेटेड 4-डॉट डिजाइन और हीटिंग फंक्शन दिया गया है. सेंटर फेशिया को भी नया डिजाइन मिला है. वायरलेस चार्जिंग पैड में अब हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स के लिए फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं. वहीं, 12.3-इंच का डुअल इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सेटअप पहले की तरह ही रखा गया है.

नई IONIQ 5 में कनेक्टे ड कार नेविगेशन कॉकपिट (ccNC) सिस्टम दिया गया है. इसके साथ कंट्रोलर ओवर-द-एयर (C-OTA) अपडेट, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट, एक्टिव साउंड डिजाइन और EV चार्जिंग के लिए इन-कार पेमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. हुंडई के ब्लूलिंक प्लेटफॉर्म के जरिए अब रिमोट इमोबिलाइजेशन फीचर भी दिया गया है, जो चोरी से सेफ्टी को बढ़ाता है.

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से भी इस SUV को अपग्रेड किया गया है. इसमें पार्किंग कोलाइजन-अवॉइडेंस असिस्ट, और साइड पार्किंग डिस्टेंस वॉर्निंग जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो पार्किंग के दौरान एक्स्ट्रा सेफ्टी देता है. इसके अलावा कार में मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement