scorecardresearch
 

कार नहीं चलता फिरता फ्लैट! वायरल हो रहा Grand i10 का वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कार का वीडियो वायरल हो रहा है. वैसे यूजर्स की मानें, तो ये कार सिर्फ कार नहीं बल्कि एक चलता फिरता फ्लैट है. वजह इसका मॉडिफिकेशन है. वायरल वीडियो में दिख रही कार ग्रैंड आई10 है, जिसे यूनिक तरीके से डिजाइन किया गया है. कार की छत को इतना ऊपर कर दिया गया है, जो इसके पूरे लुक को ही बदलकर रख देता है.

Advertisement
X
Hyundai Grand i10 का ये मॉडिफाइड वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (Photo: Instagram/ Deepakvalia)
Hyundai Grand i10 का ये मॉडिफाइड वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (Photo: Instagram/ Deepakvalia)

सोशल मीडिया पर एक ग्रैंड आई10 का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जो कार दिख रही है, भारत की सड़कों पर ऐसी कार इससे पहले आपने नहीं देखी होगी. हम जिस ग्रैंड आई10 की बात कर रहे हैं, वो सिर्फ कार नहीं बल्कि एक चलता फिरता मकान है. 

इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इसके मॉडिफिकेशन को इग्नोर नहीं किया जा सकता है. कार की छत को ज्यादा हेडरूम के लिए ऊपर किया गया है. इसकी वजह से इस कॉम्पैक्ट कार में बहुत ज्यादा स्पेस बन गया है. हालांकि, इसका डिजाइन काफी हद तक किसी गोल्फ कार्ट जैसा लग रहा है. 

कार के कैबिन में ज्यादा स्पेस, कंफर्ट, और सीट लेआउट पर फोकस किया गया है. इसकी वजह से ये कार स्टॉक वर्जन के मुकाबले बहुत अलग दिख रही है. मगर इसका डिजाइन अजीब नहीं लग रहा है. हालांकि, कार का ये मॉडिफिकेशन कितना सुरक्षित है इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. 

वायरल हो रहा वीडियो

इस कार को लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब चर्चा कर रहे हैं. चर्चा की एक वजह ग्रैंड आई10 का होना भी है. अक्सर लोगों को एसयूवी को मॉडिफाई कराकर घूमते हुए देखा जाता है, लेकिन इस तरह की छोटी कार का मॉडिफिकेशन इसे पूरी तरह से बदल देता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Hyundai का धमाका, लॉन्च किया Creta का नया अवतार, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स  

पहली नजर में आप शायद इस कार को देखें तो पहचान भी नहीं पाएंगे. मगर इसकी 'ग्रैंड' पहचान ज्यादा देर तक छुपी नहीं रह पाती है. फ्रंट से तो कार का डिजाइन काफी हद तक समझ आ जाता है, लेकिन रियर से इसे पहचाना मुश्किल है. रियर में दो तरफ खुलने वाला दरवाजा लगाया गया है. वहीं साइड में कोई दरवाजा नहीं है बल्कि एक बड़ा ग्लास एरिया दिया गया है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mo (@mo.of.everything)

अब आती है Grand i10 NIOS

रोड पर दौड़ती ये कार लोगों का ध्यान खींच रही है. वायरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है, जिसकी हमने अलग से पुष्टि नहीं की है. वायरल हो रही कार ग्रैंड आई10 पर बेस्ड है, जबकि मार्केट में इसका Grand i10 NIOS वर्जन सेल पर है. ये कार 1.2 लीटर के फोर सिलेंडर इंजन के साथ आती है. 

यह भी पढ़ें: Hyundai Exter: कंपनी की सबसे सस्ती SUV, कीमत से फीचर्स तक फेसलिफ्ट में क्या कुछ बदला

इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिलता है. इसे आप पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही फ्यूल ऑप्शन में खरीद सकते हैं. कार का इंजन  83 एचपी की पावर प्रोड्यूस करता है. इसमें कंपनी फिटेड सीएनजी मिलती है. इसकी कीमत 5.47 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement