scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

6 लाख में हो जाएगा काम, TESLA ने भारत में निकाला खास ऑफर, जानें डिटेल्स

Tesla Model Y
  • 1/7

टेस्ला ने भारतीय बाजार में तीन दिनों का खास प्रोग्राम ऑफर किया है. कंपनी ने स्विच एंड सेव कार्निवल का ऐलान किया है, जो 23 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 25 अक्टूबर तक चलेगा. इसके तहत टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) की प्रभावी मंथली ओनरशिप कॉस्ट 19,990 रुपये हो जाएगी. (Photo: Tesla)

Tesla Model Y
  • 2/7

हालांकि, ये कीमत कई समीकरण लगाने के बाद की है. टेस्ला की इस स्कीम का फायदा सिर्फ तीन दिनों के लिए मिलेगा. कंपनी ने 19,990 रुपये की इफेक्टिव मंथली कॉस्ट फ्यूल और मेंटेनेंस चार्जिंग की बचत के बाद लगाई है. आइए इसे थोड़ी आसान भाषा में समझते हैं. (Photo: Tesla)

Tesla Model Y
  • 3/7

ऑफर के तहत टेस्ला मॉडल वाई के लिए 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी. इसके बाद 39,990 रुपये की मंथली ईएमआई बनेगी. ये ईएमआई 8.5 परसेंट के ऐनुअल इंटरेस्ट रेट पर 7 साल के लिए होगी. टेस्ला ने 39,990 रुपये की ईएमआई में से 20 हजार रुपये को फ्यूल और मेंटेनेंस कॉस्ट के नाम पर घटा दिया है. (Photo: Tesla)

Advertisement
Tesla Model Y
  • 4/7

यानी आपको तो 39,990 रुपये की ही ईएमआई देनी होगी. कंपनी का कहना है कि अगर आप टेस्ला मॉडल वाई की जगह कोई इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाली कार चालते हैं, तो मंथली फ्यूल और मेंटेनेंस का खर्च आता. क्योंकि टेस्ला मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार है तो आपको ये चार्ज नहीं देना होगा. जो एक बचत की तरह काम करेगा. (Photo: Tesla)

Tesla Model Y
  • 5/7

अमेरिकी कार मेकर ने 20 हजार रुपये की बचत तय की है. इसके लिए कंपनी ने 100 किलोमीटर के लिए 14.3kWh का बिजली खर्च और 7 रुपये प्रति kWh का चार्ज तय किया है. वहीं ICE कार के लिए कंपनी ने 8 किलोमीटर प्रति लीटर का फ्यूल खर्च और 2 रुपये प्रति किलोमीटर का मेंटेनेंस तय किया है. (Photo: Tesla)

Tesla Model Y
  • 6/7

टेस्ला मॉडल वाई या मॉडल वाई एल खरीदने की प्लान कर रहे कंज्यूमर्स एक्सचेंज वैल्यूएशन पर भी विचार कर सकते हैं. कंपनी ऑफर के दौरान टेस्ला वॉल कनेक्टेर भी हर कार के साथ दे रही है. इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल और डीजल कार ओनर्स को टेस्ला खरीदने के लिए प्रेरित करना है. (Photo: Tesla)

Tesla Model Y
  • 7/7

भारतीय बाजार में टेस्ला मॉडल वाई की कीमतें 50.89 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं. ये कार 500 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. वहीं इसका 6-सीटर वर्जन यानी मॉडल वाई एल 61.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 681 किलोमीटर की है. (Photo: Tesla)

Advertisement
Advertisement