scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Best Electric Cars: 550KM रेंज... फीचर्स हैं कमाल! रेंज एंग्जायटी खत्म करेंगी ये इलेक्ट्रिक कारें

Best Range Electric Cars
  • 1/12

इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोचते ही सबसे पहला सवाल आता है, "अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो गई तो?" यही डर रेंज एंग्जायटी कहलाता है. कुछ साल पहले तक यह चिंता वाजिब भी थी, क्योंकि कम रेंज और सीमित चार्जिंग नेटवर्क लोगों को EV से दूर रखते थे. लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं. नई इलेक्ट्रिक कारें एक बार चार्ज होने पर 450 से 550 किलोमीटर से ज्यादा की ARAI रेंज देने लगी हैं. 
 

Longest range electric cars
  • 2/12

यानी डेली लाइफ की ड्राइविंग ही नहीं, बल्कि हाईवे ट्रिप भी अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है. अगर आपका बजट 20 लाख रुपये तक है और आप ऐसी EV चाहते हैं जो लंबी रेंज के साथ फीचर्स और परफॉर्मेंस भी दे, तो आज हम आपके लिए ऐसी ही 5 कारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. जो आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं. (Photo: Hyundai.com)

Mahindra BE 6 Pack One
  • 3/12

Mahindra BE 6 Pack One

अगर बात सिर्फ रेंज की हो, तो महिंद्रा BE 6 Pack One इस लिस्ट में सबसे आगे खड़ी दिखाई देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये है और इसमें 59 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है. कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर 557 किलोमीटर तक की ARAI रेंज देती है, जो इस कीमत में शानदार मानी जा सकती है. (Photo: ITG)

Advertisement
Mahindra BE 6 Pack One
  • 4/12

Mahindra BE 6 Pack One: इंटीरियर

इसके अलावा कार में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, बड़ा डिजिटल डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टीपल ड्राइव मोड और एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे कई मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं. इस कार का डिजाइन इंडियन मार्केट में मौजूद इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में सबसे अलग है. (Photo: ITG)

Tata Curvv EV 55
  • 5/12

Tata Curvv EV 55

टाटा कर्व EV का 55 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है. कंपनी का दावा है कि, ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 502 किलोमीटर तक की ARAI रेंज देती है. कूपे SUV डिजाइन इसकी सबसे अलग बनाती है. (Photo: cars.tatamotors.com)

Tata Curvv EV 55
  • 6/12

Tata Curvv EV 55: इंटीरियर

कर्व के केबिन को भी प्रीमियम लुक दिया गया है. इसके अंदर दिया गया बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और कई ADAS फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं. कीमत और रेंज का बैलेंस इसे इस सेगमेंट की सबसे बेहतर EV में एक बनाता है. (Photo: ITG)

Tata Nexon EV
  • 7/12

Tata Nexon EV

भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV में शामिल टाटा नेक्सन EV का Empowered Plus A वेरिएंट आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इस वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 45 kWh का बैटरी पैक मिलता है और ARAI के अनुसार इसकी रेंज 489 किलोमीटर तक है. (Photo: Cars.tatamotors.com)

Tata Nexon EV
  • 8/12

Tata Nexon EV: इंटीरियर

फीचर्स की बात करें तो यह कार 360 डिग्री कैमरा, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और कई सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है. शहर और हाईवे दोनों जगह इसका परफार्मेंस बेहतर माना जाता है. इसके अलावा कंपनी बैटरी पर लाइफ-टाइम वारंटी भी दे रही है.
(Photo: Cars.tatamotors.com)

MG ZS EV
  • 9/12

MG ZS EV

अगर आप लो बजट में ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो MG ZS EV भी मजबूत दावेदार है. इसकी कीमत 18.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसमें 50.3 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 461 किलोमीटर तक की ARAI रेंज देने का दावा करता है. (Photo: Mgmotor.co.in)

Advertisement
MG ZS EV
  • 10/12

MG ZS EV: इंटीरियर

कार के केबिन में बड़ा 10.1 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और लेवल-2 ADAS जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. कम्फर्टेबल ड्राइव और अच्छी बिल्ड क्वालिटी इसकी बड़ी खूबियां हैं. (Photo: Mgmotor.co.in)

MG Windsor EV Pro
  • 11/12

MG Windsor EV Pro

MG Windsor EV Pro इस सूची की सबसे नई और बेहतर विकल्प है. इसकी कीमत 17.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 52.9 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 449 किलोमीटर तक की ARAI रेंज देता है. इस एक इलेक्ट्रिक कार ने एमजी मोटर को इंडियन मार्केट में मजबूत पकड़ दी है, लॉन्च होने के बाद इसने सीधे तौर पर टाटा को टक्कर दी थी. (Photo: ITG)

MG Windsor EV Pro
  • 12/12

MG Windsor EV Pro: इंटीरियर

विंडसर इलेक्ट्रिक का केबिन काफी खुला और आरामदायक है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले, कनेक्टेड कार फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.  फैमिली कम्फर्ट और लंबी दूरी की ड्राइविंग के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. (Photo: ITG)
 

Advertisement
Advertisement