scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Mercedes Benz CLA: सिंगल चार्ज में दिल्ली से कटरा, 20 मिनट में चार्ज! आ गई धांसू इलेक्ट्रिक कार

Mercedes Benz CLA
  • 1/16

जर्मनी की प्रमुख लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित CLA Electric सेडान को आखिरकार आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है. लंबे समय से इस कार का इंतजार किया जा रहा था और अब कंपनी ने इसकी बुकिंग और लॉन्च टाइमलाइन भी साफ कर दी है. CLA Electric की बुकिंग 10 मार्च से शुरू होगी, जबकि इसे अप्रैल महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. (Photo: ITG)

Mercedes Benz CLA Electric
  • 2/16

एंट्री-लेवल लाइन-अप में बड़ा बदलाव

यह कार मर्सिडीज के एंट्री-लेवल मॉडल लाइन-अप में बड़ा बदलाव लेकर आ रही है. नई CLA Electric, भारतीय बाजार में मर्सिडीज की ए-क्लास लिमोजिन पेट्रोल-डीजल सेडान की जगह लेगी. इसके साथ ही कंपनी अपनी EQA और EQB इलेक्ट्रिक SUV को भी धीरे-धीरे लाइन-अप से हटाएगी. यानी अब एंट्री-लेवल सेगमेंट में मर्सिडीज का पूरा फोकस CLA Electric पर रहेगा. यह पहली बार है जब CLA नाम पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है. इससे पहले यह कार पेट्रोल इंजन के साथ आती थी, जिसे 2020 की शुरुआत में बंद कर दिया गया था. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes Benz CLA Electric
  • 3/16

कैसा है कार का डिज़ाइन

नई CLA Electric का डिजाइन देखते ही पता चलता है कि कंपनी ने इसमें अपनी पहचान यानी थ्री-पॉइंटेड स्टार लोगो को जमकर इस्तेमाल किया है. हेडलाइट्स के अंदर स्टार शेप का लाइटिंग पैटर्न दिया गया है. पीछे की टेललाइट्स में भी यही थीम देखने को मिलती है. फ्रंट में सील्ड ग्रिल दी गई है, जिसमें कुल 142 छोटे-छोटे बैकलिट स्टार लगाए गए हैं. रात के समय यह ग्रिल काफी प्रीमियम और अलग लुक देती है. (Photo: ITG)
 

Advertisement
Mercedes Benz CLA Electric
  • 4/16

एयरोडायनामिक और बेहतर एयरफ्लो

कार का फ्रंट बंपर काफी नीट और क्लीन रखा गया है, ताकि हवा आसानी से कार के चारों ओर निकल सके. छोटे एयर इनलेट्स दिए गए हैं, जो कोनों से गुजरने वाली हवा को सही डायरेक्शन देते हैं. इसका सीधा फायदा कार की एफिशिएंसी और रेंज पर पड़ता है. एक इलेक्ट्रिक कार के नाते यह बेहद ही जरूरी है. (Photo: ITG)

Mercedes Benz CLA Electric
  • 5/16

साइड प्रोफाइल 

साइड से देखने पर CLA Electric एक कूपे जैसी स्लिक सेडान लगती है. इसमें फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं, जो इस्तेमाल न होने पर बॉडी के अंदर ही रहते हैं. इससे न सिर्फ लुक बेहतर होता है, बल्कि एयरोडायनामिक्स को भी सपोर्ट मिलता है. इस कार में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाते हैं. (Photo: ITG)

Mercedes Benz CLA Electric
  • 6/16

पैनोरमिक रूफ

इस सेडान में बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ दिया गया है, जिस पर खास हीट-प्रोटेक्टिव कोटिंग की गई है. यह फीचर इंडियन वैदर कंडिशन के लिहाज से बेहद ही उपयोगी साबित होगा. साइज के मामले में यह पिछली जनरेशन से 30 मिमी लंबी, 25 मिमी चौड़ी और 25 मिमी ऊंची है. इसके बावजूद स्मूद बॉडी और बेहतर एयरफ्लो मैनेजमेंट की वजह से इसका ड्रैग कोएफिशिएंट सिर्फ 0.21 है, जो इसे काफी एफिशिएंट बनाता है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes Benz CLA Electric
  • 7/16

कार की साइज

लंबाई  4,723 मिमी
चौड़ाई  1,855 मिमी
उंचाई  1,468 मिमी
व्हीलबेस 2,790 मिमी
व्हील साइज 18 इंच
बूट स्पेस 405 लीटर
फ्रंक  101 लीटर
Mercedes Benz CLA Electric
  • 8/16

पीछे से कैसी दिखती है कार

पीछे की तरफ फुल-विड्थ लाइट बार दी गई है, जो दोनों टेललाइट्स को आपस में जोड़ती है. यह डिजाइन आजकल प्रीमियम कारों में काफी पसंद किया जा रहा है. CLA Electric को कंपनी ने क्लीयर ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक, पोलर व्हाइट, अल्पाइन ग्रे और पैटागोनिया रेड कलर में पेश किया गया है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes Benz CLA Electric Frunk
  • 9/16

स्टोरेस स्पेस

इसका व्हीलबेस 2,790 मिमी का है, जिससे केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है. बूट स्पेस 405 लीटर का है, जिसमें रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है. इसके अलावा आगे की तरफ 101 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है, जो चार्जिंग केबल या छोटे बैग रखने के काम आता है. (Photo: ITG)

Advertisement
Mercedes Benz CLA Electric
  • 10/16

केबिन का लेआउट और टेक्नोलॉजी

इंटीरियर की बात करें तो भारत में आने वाले 250+ वेरिएंट में मर्सिडीज का ट्रिपल स्क्रीन सुपरसक्रीन नहीं मिलेगा. इसकी जगह 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14 इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन दिया गया है. यह टचस्क्रीन मर्सिडीज के नए MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. (Photo: ITG)

Mercedes Benz CLA Electric
  • 11/16

पैसेंजर साइड पर खास लाइटिंग

पैसेंजर साइड पर डिस्प्ले की जगह एक खास ग्लास पैनल दिया गया है. इस पैनल में LED बैकलिट स्टार लोगो लगे हैं, जो कार की एम्बिएंट लाइटिंग के साथ तालमेल बनाकर रंग बदलते हैं. इससे केबिन का माहौल और ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes Benz CLA
  • 12/16

चार्जिंग और कनेक्टिविटी फीचर्स

CLA Electric में वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड दी गई है. इसके अलावा कुल 6 USB-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं, जिनकी पावर 100W तक है. इससे फोन, लैपटॉप जैसे डिवाइस भी आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं. पीछे की सीट 40:20:40 स्प्लिट में फोल्ड हो जाती हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर ज्यादा सामान रखा जा सकता है. AMG स्टाइलिंग पैकेज के साथ स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है, जिसमें कई टच कंट्रोल्स मिलते हैं. (Photo: ITG)

Mercedes Benz CLA Driving Range
  • 13/16

बैटरी, टेक्नोलॉजी और रेंज

इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. यह 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर बेस्ड है, जो फास्ट चार्जिंग और बेहतर परफॉर्मेंस में मदद करता है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 792 किलोमीटर तक की रेंज देगी. कंपनी के अनुसार इसकी ड्राइवट्रेन एफिशिएंसी करीब 93 प्रतिशत है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छी मानी जाती है. (Photo: mercedes-benz.com)

Mercedes Benz CLA Delhi to Katra
  • 14/16

दिल्ली से कटरा

मर्सिडीज बेंज ने इस कार की ड्राइविंग रेंज को लेकर जो दावा किया है वो वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज़्ड लाइट व्हीकल्स टेस्ट प्रोसीजर (WLTP) टेस्ट के अनुसार है. यानी रियल वर्ल्ड में इसमें थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है. कुछ ग्लोबल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये कार सिंगल चार्ज में कम से कम 640 किमी की रेंज दे चुकी है. वहीं दिल्ली से कटरा की दूरी तकरीबन 631 किमी है. यानी सिंगल चार्ज में यह दूरी तय की जा सकती है. हालांकि यह कार में वजन और ड्राइविंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है. (Photo: mercedes-benz.com)
 

Mercedes Benz CLA
  • 15/16

पावर और परफॉर्मेंस

इस कार में पीछे की तरफ लगा इलेक्ट्रिक मोटर 272hp की पावर देता है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिर्फ 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा है. इसमें आम EVs की तरह सिंगल-स्पीड यूनिट नहीं, बल्कि खास टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. यह टेक्नोलॉजी पहले Porsche Taycan जैसी हाई-एंड इलेक्ट्रिक कारों में देखी गई है. (Photo: mercedes-benz.com)

Advertisement
Mercedes Benz CLA Charging
  • 16/16

फास्ट चार्जिंग की सुविधा

चार्जिंग के मामले में CLA Electric काफी बेहतर नज़र आ रही है. ये कार 240kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. मर्सिडीज का दावा है कि इसकी बैटरी सिर्फ 20 मिनट की फास्ट चार्जिंग से तकरीबन इतना चार्ज हो जाती है, जिससे 400 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. यह फीचर लंबी दूरी तय करने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. (Photo: mercedes-benz.com)

Advertisement
Advertisement