scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Mercedes-Benz V-Class: केबिन में लिविंग रूम जैसा कंफर्ट, फीचर्स हैं दमदार! लॉन्च हुई 5 मीटर से लंबी कार

Mercedes-Benz V-Class
  • 1/12

चार साल के लंबे इंतजार के बाद मर्सिडीज बेंज ने आखिरकार अपनी लग्ज़री एमपीवी V-Class को भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एमपीवी कार की शुरुआती कीमत 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. 

Mercedes-Benz V-Class
  • 2/12

भारतीय बाजार में यह कार सीधे तौर पर Toyota Vellfire और Lexus LM जैसी लग्ज़री एमपीवी कारों को टक्कर देगी. खास बात यह है कि V-Class को भारत में ही लोकली मैन्युफैक्चर किया जाएगा, जिससे न केवल इसकी कीमत को किफायती रखने में मदद मिलेगी बल्कि मर्सिडीज़-बेंज का पोर्टफोलियो और मजबूत होगा. (Photo: ITG)
 

Mercedes-Benz V-Class
  • 3/12

नई V-Class को पहली बार 2023 में ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया था और अब यह अपडेटेड डिजाइन के साथ भारत पहुंची है. इसमें मर्सिडीज़ की पहचान वाली सिग्नेचर ग्रिल और क्लासिक स्टाइलिंग देखने को मिलती है. ख़ास बात ये है कि ये कार 3,430 मिमी के एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस के साथ आती है, जो भारत में बिकने वाली किसी भी मर्सिडीज़ कार में सबसे लंबा है. (Photo: mercedes-benz.co.in)

Advertisement
Mercedes-Benz V-Class
  • 4/12

V-Class की साइज

लंबाई  5,370 मिमी
चौड़ाई 1,928 मिमी
उंचाई  1,880 मिमी
व्हीलबेस  3,430 मिमी
Mercedes-Benz V-Class
  • 5/12

इसमें स्टैंडर्ड तौर पर AMG Line स्टाइलिंग दी गई है, जिसमें स्टार पैटर्न ग्रिल, स्पोर्टी बंपर और मल्टी-बीम LED हेडलैंप्स के साथ DRL शामिल हैं. कार में ड्यूल-टोन 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. जो इस कार के साइड प्रोफाइल को शानदार बनाते हैं. (Photo: mercedes-benz.co.in)
 

Mercedes-Benz V-Class
  • 6/12

V-Class का प्रोफाइल स्ट्रेट और बड़ा दिखता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है. पीछे की तरफ इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर्स दिए गए हैं, जो हैंडल खींचते ही अपने आप खुल और बंद हो जाते हैं. भारत में यह MPV केवल 3.4 मीटर एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन में ही उपलब्ध है. (Photo: mercedes-benz.co.in)

Mercedes-Benz V-Class
  • 7/12

V-Class का केबिन खास तौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 4-सीटर और 6-सीटर लेआउट का विकल्प मिलता है. लाउंज सीट्स इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हैं और इनमें रिक्लाइन, मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. (Photo: mercedes-benz.co.in)

Mercedes-Benz V-Class
  • 8/12

Mercedes-Benz V-Class के केबिन में पिछली सीट के हैंडरेस्ट पर ही स्मार्टफोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी गई है. इसके अलावा सीट के साइड में एक क्लोज लॉक सिस्टम दिया गया है, जिसमें यूजर अपना कॉफी मग या छोटा बॉटर रख सकता है. इस्तेमाल न किए जाने पर ये पैनल सीट के अंदर चला जाता है. (Photo: mercedes-benz.co.in)

Mercedes-Benz V-Class
  • 9/12

6-सीटर वर्जन में तीसरी पंक्ति की सीट्स में भी वेंटिलेशन की सुविधा मिलती है. इसके अलावा तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन और दो इंटीरियर थीम्स भी दी गई हैं. (Photo: mercedes-benz.co.in)

Advertisement
Mercedes-Benz V-Class
  • 10/12

केबिन में बैठते ही आपको बड़ा और खुला माहौल मिलेगा. केबिन और भी खास बनता है जब आप थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम को ऑन करते हैं, जिससे ड्रायवर, फ्रंट पैसेंजर और पीछे बैठे लोग अपने-अपने हिसाब से तापमान सेट कर सकते हैं. स्टैटिक और डायनामिक लाइट सीन, कई डिमिंग ज़ोन और बेहद बारीकी से एडजस्ट होने वाली ब्राइटनेस के साथ कार का केबिन माहौल के हिसाब से खुद को आसानी से बदल लेता है. (Photo: mercedes-benz.co.in)

Mercedes-Benz V-Class
  • 11/12

मर्सिडीज़-बेंज V-Class को भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है. पहला V300 d डीज़ल और दूसरा V300 पेट्रोल. डीज़ल वर्जन में 2-लीटर का चार-सिलेंडर टर्बो इंजन मिलता है, जो 237 hp की पावर देता है. पेट्रोल वर्जन में भी 2-लीटर इंजन है, जो 231 hp की ताकत के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है. दोनों ही इंजन 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं. (Photo: mercedes-benz.co.in)

Mercedes-Benz V-Class
  • 12/12

सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलती है. ADAS सिस्टम में लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग जैसी तकनीकें हैं, जो आपके सफर को और सुरक्षित बनाती हैं. (Photo: mercedes-benz.co.in)

Advertisement
Advertisement