scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

लॉन्च से पहले ही आ गई फीचर्स की लिस्ट... शोरूम पहुंचने लगी Hyundai SUV

Hyundai Bayon
  • 1/7

हुंडई बेयॉन (Hyundai Bayon) अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस कार से जुड़ी कई जानकारियां दे दी हैं. ग्लोबल मार्केट में रिवील हो चुकी हुंडई बेयॉन भारत में 26 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने इसके इंजन और ट्रांसमिशन की जानकारी दी है. ब्रांड ने 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन से जुड़ी जानकारी दी है. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Bayon
  • 2/7

ये एसयूवी फोर सिलेंडर 1.5 लीटर एमपीआई पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. ये इंजन 115 पीएस की पावर और 143.8 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. कंज्यूमर्स को 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और हुंडई के आईवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Bayon
  • 3/7

आईवीटी ट्रांसमिशन के साथ कार में डैश बूस्ट मोड मिलेगा, जिसका इस्तेमाल ज्यादा एक्सीलेरेशन की जरूरत पड़ने पर किया जा सकेगा. यानी किसी गाड़ी को ओवरटेक करने में ये फीचर मदद करेगा. कंपनी का कहना है कि ये सिस्टम जरूरत पड़ने पर तुरंत रिस्पॉन्स करेगा. (Photo: hyundai.com)

Advertisement
Hyundai Bayon
  • 4/7

इसके अलावा हुंडई बेयॉन में स्पोर्टी ड्राइव टेक्नोलॉजी मिलेगी. इस कार के लिए 1.5 लीटर के एमपीआई इंजन को चुनने की एक बड़ी वजह है. 2020 से अब तक इस इंजन के साथ 6 लाख से ज्यादा कारें बिक चुकी हैं. वेन्यू और क्रेटा दोनों में ही ये इंजन मिलता है. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Bayon
  • 5/7

ये कार इको, नॉर्मल और स्पोर्ट ड्राइविंग मोड्स के साथ आएगी. जहां इको का फोकस बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी पर होगा जबकि नॉर्मल मोड में कार एक बैलेंस्ड अप्रोच के साथ चलेगी. स्पोर्ट मोड का इस्तेमाल व्हीकल के शार्प रिस्पॉन्स के लिए किया जा सकेगा. इन मोड्स में स्विच करने के लिए कंपनी एक अलग बटन देगी, जो स्टीयरिंग व्हील पर होगा. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Bayon
  • 6/7

बेयॉन में कंपनी पैडल शिफ्टर भी देगी, जो इसके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे. हुंडई पेट्रोल और आईवीटी ट्रांसमिशन सेटअप को लो स्पीड ट्रैफिक और हाईवे ड्राइविंग दोनों के लिए ट्यून किया है. ये इंजन स्मूद पावर डिलीवरी पर काम करेगा. इस कार की बुकिंग हुंडई डीलरशिप और वेबसाइट पर चल रही है. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Bayon
  • 7/7

11 हजार रुपये में इस एसयूवी को बुक किया जा सकता है. 26 अक्टूबर को हुंडई इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान करेगी. कयास हैं कि कंपनी इस एसयूवी के साथ सीएनजी का विकल्प भी दे सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसे कन्फर्म नहीं किया है. अगर ऐसा होता है तो ये हुंडई की 4 मीटर से बड़ी पहली एसयूवी होगी, जो सीएनजी में आएगी. (Photo: hyundai.com)

Advertisement
Advertisement