scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

दिल जीत लेगा डिजाइन, आया रॉयल एनफील्ड का दुश्मन! HERO ने पेश की अपनी CLASSIC

Hero Classic Concept Bike
  • 1/14

रॉयल एनफील्ड की बादशाहत को चुनौती देना आसान नहीं है. खासकर तब, जब मुकाबला उसकी सबसे लोकप्रिय बाइक Classic 350 से हो. लेकिन अब इस मैदान में एक नया खिलाड़ी उतरने की तैयारी कर रहा है. नाम है Hero MotoCorp. कंपनी ने ऐसी क्लासिक बाइक पेश की है, जिसका डिजाइन देखकर आप भी कहेंगे कि मुकाबला अब बराबरी का होने वाला है. (Photo: ITG)
 

Hero motocorp Classic Concept
  • 2/14

रेट्रो लुक, प्रीमियम फिनिश और दमदार अंदाज. Hero की यह नई क्लासिक कॉन्सेप्ट अगर सड़क पर उतरती है तो रॉयल एनफील्ड के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है. कह सकते हैं कि पहली बार Hero ने Classic 350 को उसके ही अंदाज में चुनौती देने की तैयारी की है. तो आइये देखें कैसी है ये बाइक- (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 3/14

हीरो मोटोकॉर्प ने इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2026 में अपनी नई Hero Classic Concept से पर्दा उठा दिया है. यह बाइक रेट्रो डिजाइन और मॉडर्न तकनीक का शानदार मेल नजर आती है. खास बात यह है कि इसका लुक किसी आम कॉन्सेप्ट बाइक जैसा नहीं, बल्कि एक प्रीमियम और हाथों से तैयार की गई क्लासिक मोटरसाइकिल जैसा है. (Photo: ITG)

Advertisement
Hero motocorp Classic Concept
  • 4/14

इसमें राउंड फ्यूल टैंक, राउंड हेडलैंप, वायर-स्पोक व्हील और कर्वी मडगार्ड दिए गए हैं. इसके अलावा चौड़ा और पीछे की तरफ झुका हैंडलबार इसे एक कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन वाला लुक देता है. इसकी सीट भी नीचे की तरफ रखी गई है, जो बाइक के क्लासिक अंदाज को और बेहतर बनाती है. (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 5/14

इस बाइक की सबसे खास बात इसकी फिनिशिंग है. इसमें मेटैलिक ब्लू कलर के साथ क्रोम, कॉपर और गोल्डन रंग का इस्तेमाल किया गया है. फ्यूल टैंक पर बारीक नक्काशी जैसी डिजाइन देखने को मिलती है. टैंक पर Hero की ब्रांडिंग के साथ खास गोल्डन डिटेलिंग दी गई है. वहीं, टैंक के बीच से गुजरती ब्राउन स्ट्रैप इसे यूनिक बनाती है. (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 6/14

सीट पर डायमंड पैटर्न वाली स्टिचिंग की गई है. इसी थीम को आगे बढ़ाते हुए हैंडलबार पर भी ब्राउन ग्रिप्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसके डिजाइन में छोटी-छोटी चीजों पर खास ध्यान दिया है, जिससे यह बाइक एक प्रीमियम और हैंडक्राफ्टेड लुक देती है. हालांकि, अगर इसका प्रोडक्शन मॉडल आता है तो उसमें इस्तेमाल होने वाले मटेरियल और फिनिश में बदलाव देखने को मिल सकता है. (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 7/14

Hero Classic Concept के राउंड शेप हेडलैंप के भीतर H-शेप की लाइटिंग सिग्नेचर मिलती है. यह डिजाइन कंपनी के Scrambler Concept में भी देखने को मिला है. हेडलैंप के चारों तरफ गोल्डन फिनिश वाला हाउसिंग दिया गया है, जिसे खास मेटल ब्रैकेट से जोड़ा गया है. (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 8/14

बाइक के पिछले हिस्से में गोल टेललैंप मिलता है, जिसे ब्लू मडगार्ड में फिट किया गया है. हैंडलबार के ठीक आगे एक छोटा सर्कुलर डिस्प्ले भी दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इस डिस्प्ले में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे. (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 9/14

इंजन के आसपास का हिस्सा भी काफी अट्रैक्टिव है. इसमें पॉलिश्ड मेटल कवर और गोल्डन फिनिश वाले इंजन फिन्स दिए गए हैं. बाइक के दाहिने हिस्से से होकर गुजरने वाला लंबा और नीचे की तरफ लगा एग्जॉस्ट इसके क्लासिक लुक को कम्पलीट करता है. (Photo: ITG)

Advertisement
Hero motocorp Classic Concept
  • 10/14

इस कॉन्सेप्ट में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और चेन ड्राइव सिस्टम भी दिखाई देता है. हालांकि, इसके चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 11/14

Hero की इस नई क्लासिक बाइक को लेकर सबसे बड़ा सवाल इसके इंजन का है. कंपनी ने अभी तक इसके इंजन की क्षमता, पावर और टॉर्क से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन हाल ही में पेश की गई Hero की नई Harley-Davidson X350T एक संभावित रास्ता जरूर दिखाती है. इस बाइक में हीरो-हार्ले की साझेदारी से तैयार 440 सीसी इंजन का छोटा वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 12/14

अगर Hero इस कॉन्सेप्ट को प्रोडक्शन मॉडल में बदलती है तो इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Classic 350 से हो सकता है. भारतीय बाजार में क्लासिक डिजाइन वाली मोटरसाइकिलों की अच्छी मांग है. रॉयल एनफील्ड लंबे समय से इस सेगमेंट में दबदबा बनाए हुए है. और क्लासिक 350 कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल है. (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 13/14

ऐसे में संभावना है कि Hero भविष्य में अपनी अलग-अलग प्रीमियम बाइक्स के लिए एक साझा इंजन प्लेटफॉर्म तैयार करे. इससे कंपनी को नई मोटरसाइकिलों के डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को कम रखने में मदद मिलेगी. हालांकि, हीरो ने यह पुष्टि नहीं की है कि क्लासिक कॉन्सेप्ट में X350T वाला इंजन इस्तेमाल किया गया है. (Photo: ITG)

Hero motocorp Classic Concept
  • 14/14

फिलहाल Hero ने इस बाइक के प्रोडक्शन, असली नाम, इंजन स्पेसिफिकेशन या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसका डिजाइन साफ बताता है कि कंपनी अब केवल कम्यूटर और बजट बाइक्स तक सीमित नहीं रहना चाहती. इस नए कॉन्सेप्ट के साथ कंपनी प्रीमियम और क्लासिक बाइक सेगमेंट में हलचल मचाने की तैयारी में है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement