scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

1,770 किमी रेंज... पानी में तैरेगी! 12 मिनट में 10,000 लोगों ने बुक की ये SUV

Galaxy Zhanjian 700
  • 1/19

दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है. कार कंपनियां लगातार नए मॉडल पेश करने में लगी हैं. इस बीच चीन की कार निर्माता कंपनी Geely ने एक ऐसी SUV पेश की है, जो न केवल सड़क पर दौड़ सकती है बल्कि पानी के भीतर भी तैर सकती है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 2/19

ये एसयूवी अपने दमदार लुक, शानदार तकनीक और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के चलते चर्चा में आ गई है. कंपनी ने 10 अक्टूबर को अपनी नई Battleship 700 SUV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया. हालांकि, चीनी बाजार में इसे Galaxy Zhanjian 700 नाम से पेश किया गया है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 3/19

यह एक मिड-साइज से बड़ी प्लग-इन हाइब्रिड SUV है, जिसे खास तौर पर ऑफरोडिंग और मुश्किल रास्तों पर आसानी से दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज 12 मिनट के भीतर इसे 10,000 से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं. (Photo: Geely.com)

Advertisement
Galaxy Zhanjian 700
  • 4/19

लंबी ड्राइविंग रेंज, लग्जरी केबिन और एडवांस ऑफ-रोड टेक्नोलॉजी के साथ यह SUV ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है. तो आइये जानें आखिर क्या ख़ास है इसमें- (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 5/19

Geely Battleship 700 को चीन में छह अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 1,79,800 युआन (तकरीबन 25.97 लाख रुपये) रखी गई है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 3,69,800 युआन (53.42 लाख रुपये) है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 6/19

कंपनी ने इसे अपने GTA न्यू एनर्जी ऑफ-रोड आर्किटेक्चर पर तैयार किया है. प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक के कारण यह SUV इलेक्ट्रिक पावर और दूसरे पावर सोर्स के साथ लंबी दूरी तय कर सकती है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 7/19

इस एसयूवी का डिजाइन बॉक्सी रखा गया है, जो इसे एक स्ट्रांग ऑफ-रोडिंग SUV बनाता है. इसके फ्रंट में 'स्काई आई' लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें 228 हाई-ब्राइटनेस LED लाइट्स और इल्यूमिनेटेड लोगो शामिल है. बोनट पर फ्लैट वेंट्स और मस्कुलर लाइनें इसे दमदार लुक देती हैं. (Photo: Geely.com)
 

Galaxy Zhanjian 700
  • 8/19

फ्रंट बंपर पर ऑरेंज कलर की डिटेलिंग और टो हुक भी दिया गया है. SUV की छत पर 192-लाइन LiDAR सेंसर लगाया गया है, जो इसके एडवांस सेंसर सिस्टम का हिस्सा है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 9/19

साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 5,085 मिमी, चौड़ाई 1,999 मिमी और ऊंचाई 1,912 मिमी है. इसमें 2,900 मिमी का व्हीलबेस बनता है. SUV का अप्रोच एंगल 30 डिग्री और डिपार्चर एंगल 31 डिग्री है. वहीं, इसमें 233 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. ये आंकड़े बताते हैं कि इसे सामान्य सड़कों के साथ ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिहाज से भी तैयार किया गया है. (Photo: Geely.com)

Advertisement
Galaxy Zhanjian 700
  • 10/19

इस SUV का केबिन एक से बढ़कर एक लग्जरी फीचर्स से लैस है. कंपनी ने इसमें 'वन वर्ल्ड' कॉकपिट दिया है, जिसमें एक-दो नहीं पूरे 5 स्क्रीन एक साथ काम करते हैं. इसमें 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 15.2 इंच का हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 15.4 इंच की 2K सेंट्रल टचस्क्रीन, 12.66 इंच की पैसेंजर स्क्रीन और पीछे बैठे यात्रियों के लिए एक कंट्रोल स्क्रीन शामिल है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 11/19

इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम Longying 6P चिप पर काम करता है और इसमें Flyme Auto 2 सॉफ्टवेयर दिया गया है. यह सिस्टम Geely के अपने सैटेलाइट नेटवर्क के साथ जुड़ा रहता है. इससे SUV में कनेक्टिविटी और डिजिटल फीचर्स को बेहतर तरीके से पेश किया गया है. (Photo: Geely.com)
 

Galaxy Zhanjian 700
  • 12/19

इस SUV में आराम का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें 'मार्शमैलो' SPA सीटें दी गई हैं, जिनमें 14-पॉइंट मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग की सुविधा मिलती है. पीछे की सीटों को पूरी तरह फ्लैट करके 1.8 मीटर लंबा और 1.1 मीटर चौड़ा बेड बनाया जा सकता है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 13/19

लंबे ट्रिप्स पर जाने वाले या कैंपिंग के शौकीनों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इसके अलावा, SUV में 18.5 लीटर का ड्यूल-डोर फ्रिज, 50W वायरलेस फास्ट चार्जर और इन-बिल्ट ऑक्सीजन जनरेटर भी दिया गया है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 14/19

Geely Battleship 700 में कंपनी की नई Thor EM-T ऑफ-रोड हाइब्रिड तकनीक दी गई है. इसमें 47.14 kWh क्षमता का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जिसे CATL ने तैयार किया है. यह लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 15/19

कंपनी के मुताबिक, SUV CLTC टेस्टिंग स्टैंडर्ड के तहत एक बार चार्ज करने पर 305 किमी की दूरी केवल इलेक्ट्रिक मोड में तय कर सकती है. वहीं, WLTP मानक के अनुसार इसकी इलेक्ट्रिक रेंज 247 किमी है. (Photo: Geely.com)

Advertisement
Galaxy Zhanjian 700
  • 16/19

CLTC स्टैंडर्ड के तहत SUV की कुल ड्राइविंग रेंज 1,770 किमी से ज्यादा बताई गई है. वहीं रियल वर्ल्ड में यह आंकड़ा 1,434 किमी है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में महज 10 मिनट लगते हैं. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 17/19

Battleship 700 की सबसे खास खूबियों में इसका ऑफ-रोड सिस्टम है. इसमें 'मैजिक कारपेट' सस्पेंशन, ड्यूल-चैंबर एयर स्प्रिंग्स और CCD वेरिएबल डैम्पिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है. यह सिस्टम जरूरत के मुताबिक SUV की ऊंचाई को अपने आप बदल सकता है. इससे मुश्किल रास्तों पर गाड़ी चलाने और फंसने की स्थिति में बाहर निकलने में मदद मिल सकती है. (Photo: Geely.com)

Galaxy Zhanjian 700
  • 18/19

कंपनी का दावा है कि, इसकी वॉटर वेडिंग कैपिसिटी 800 मिमी है. यानी ये एसयूवी गहरे पानी में भी उतर सकती है. इसके अलावा, SUV में एक खास इमरजेंसी फ्लोटिंग मोड भी मिलता है. कंपनी के अनुसार, इस मोड में गाड़ी पानी में 7 किमी/घंटा तक की रफ्तार से अधिकतम 40 मिनट तक चल सकती है. (Photo: Geely.com)
 

Galaxy Zhanjian 700
  • 19/19

SUV में 16 एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इनमें 130 किमी/घंटा तक की रफ्तार पर काम करने वाला AES स्टीयरिंग कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम शामिल है. जो संभावित टक्कर से बचने के लिए स्टीयरिंग के जरिए गाड़ी की दिशा बदलने में मदद कर सकता है. इसके अलावा, कंपनी ने इसमें 'स्टार आर्मर' बॉडी स्ट्रक्चर दिया है, जिसमें हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है. (Photo: Geely.com)

Advertisement
Advertisement