scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Denza D9: सड़क पर दौड़ता बंगला, भारत आ रही ये 7-सीटर लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार

Denza D9
  • 1/17

लग्जरी कारों की दुनिया में अब मुकाबला सिर्फ दमदार इंजन और शानदार फीचर्स तक सीमित नहीं रह गया है. अब कंपनियां ऐसी गाड़ियां पेश कर रही हैं, जिनमें सफर के दौरान यात्रियों को फ्लाइट जैसी सुविधाएं मिल सकें. इसी कड़ी में चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD भारत में अपने लग्जरी ब्रांड Denza को पेश करने जा रही है. (Photo: Denza.com)

Denza D9
  • 2/17

बिल्ड योर ड्रीम (BYD) ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि, कंपनी 13 नवंबर को भारतीय बाजार के लिए इस ब्रांड को पेश करेगी. इसके साथ ही भारत में अपने नए प्रोडक्ट और सेल्स स्ट्रेटजी की जानकारी भी देगी. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 3/17

उम्मीद है कि Denza D9 लग्जरी MPV इस ब्रांड की भारत में पहली कार होगी, जो अपनी लंबी रेंज, आरामदायक केबिन और फास्ट चार्जिंग तकनीक के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इस लग्ज़री एमपीवी में कई ऐसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो इसे बाकियों से अलग बनाते हैं. (Photo: denza.com)
 

Advertisement
Denza D9
  • 4/17

Denza D9 एक 7-सीटर लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV होगी, जिसे खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो परिवार के साथ आरामदायक सफर करना चाहते हैं या लग्जरी गाड़ी में सफर करना पसंद करते हैं. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एमजी एम9, किआ कर्निवाल, टोयोटा वेलफायर, लेक्सस एलएम और मर्सिडीज बेंज वी-क्लॉस से होगा. (Photo: denza.com)

Denza Z9 GT
  • 5/17

Denza D9 के बाद कंपनी भारतीय बाजार में Denza Z9 GT को भी पेश कर सकती है. यह एक प्रीमियम शूटिंग ब्रेक स्टाइल कार होगी. उम्मीद है कि दोनों मॉडल इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आएंगे और इनका मेन फोकस देश के टियर-1 और टियर-2 शहरों पर होगा. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 6/17

Denza ब्रांड की शुरुआत साल 2010 में BYD और Mercedes-Benz Group के ज्वाइंट वेंचर के रूप में हुई थी. बाद में साल 2024 में बीवाईडी ने मर्सिडीज बेंज से इस लग्जरी ब्रांड की बाकी हिस्सेदारी भी खरीद ली. फिलहाल Denza चीन, दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका समेत कई बाजारों में मौजूद है. कंपनी इन बाजारों में इलेक्ट्रिक कारों के साथ प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियां भी बेचती है. (Photo: denza.com)
 

Denza D9
  • 7/17

कैसी है Denza D9 

Denza D9 का साइज इसे एक बड़ी और प्रीमियम फैमिली कार बनाता है. इसकी लंबाई 5,250 मिमी, चौड़ाई 1,960 मिमी और ऊंचाई 1,920 मिमी है. वहीं, इसका व्हीलबेस 3,110 मिमी का है. लंबा व्हीलबेस केबिन में ज्यादा जगह देने में मदद करता है, जिससे यात्रियों को कम्फर्टेबल राइडिंग एक्सपीरिएंस मिलता है. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 8/17

Denza D9 के इलेक्ट्रिक वर्जन में 103.36 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. इसमें आगे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 308 hp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी के दावों के मुताबिक, यह कार 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार 9.5 सेकंड में पकड़ सकती है. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 9/17

साइज में भारी भरकम होने के बावजूद बड़े बैटरी पैक के चलते ये कार सिंगल चार्ज में तकरीबन 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है. हालांकि कार में बैठे यात्रियों के वजन, लगेज वेट, ड्राइविंग स्टाइल और रोड कंडिशन के चलते इसमें भिन्नता संभव है. (Photo: denza.com)

Advertisement
Denza D9
  • 10/17

इस गाड़ी की एक बड़ी खासियत इसकी फास्ट चार्जिंग तकनीक है. दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में इसकी बैटरी इतनी चार्ज हो जाती है कि गाड़ी 150 किलोमीटर तक चल सके. हालांकि, यह चार्जिंग स्पीड रियल कंडिशन, चार्जर की क्षमता, बैटरी के टेंप्रेचर और अन्य स्थितियों पर निर्भर करेगी. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 11/17

सामान रखने के लिए इसमें 410 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. जरूरत पड़ने पर पीछे की सीटों को फोल्ड करके इस जगह को बढ़ाकर 2,310 लीटर तक किया जा सकता है. ऐसे में लंबी यात्रा पर जाने वाले परिवारों के लिए यह एक उपयोगी फीचर साबित हो सकता है. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 12/17

Denza D9 में 800V हाई-वोल्टेज चार्जिंग तकनीक दी गई है. कंपनी की डुअल-गन सुपरचार्जिंग व्यवस्था का मकसद बैटरी को कम समय में चार्ज करना है. हालांकि, इसका पूरा फायदा लेने के लिए परफेक्ट चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 13/17

इस MPV में 6 kW की एक्सटर्नल पावर सप्लाई की सुविधा भी दी गई है. इसके अलावा, बूट में 220V AC आउटलेट मिलता है, जिसकी क्षमता 2.2 kW है. इससे जरूरत के मुताबिक बाहरी इलेक्ट्रिकल डिवाइसेज को भी पावर दिया जा सकता है. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 14/17

Denza D9 में आरामदायक सफर के लिए एर्गोनॉमिक सीट डिजाइन दिया गया है. इसकी सीटों में 10-वे पावर एडजस्टमेंट, 6-वे एडजस्टेबल स्लीप हेडरेस्ट और 10-पॉइंट मसाज की सुविधा मिलती है. ये फीचर लांग ट्रिप्स में भी यात्रियों को आरामदायक सफर देने में मदद करते हैं. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 15/17

कंपनी ने इसके केबिन को शांत रखने पर भी खास ध्यान दिया है. दावा है कि 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हाईवे पर चलते समय केबिन के अंदर शोर का स्तर 64.6 dB तक रह सकता है. इससे तेज रफ्तार पर भी यात्रियों को अपेक्षाकृत शांत माहौल मिलने की उम्मीद है. (Photo: denza.com)
 

Advertisement
Denza D9
  • 16/17

Denza D9 को भारत में इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है. इसकी एक वजह टैक्स का अंतर भी है. भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5 फीसदी GST लागू है, जबकि प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों पर 28 फीसदी GST लगता है. इस लिहाज से इलेक्ट्रिक वर्जन कंपनी के लिए ज्यादा व्यावहारिक विकल्प हो सकता है. (Photo: denza.com)

Denza D9
  • 17/17

13 नवंबर को होने वाला खुलासा बताएगा कि BYD भारतीय बाजार में Denza को किस स्ट्रेटजी के साथ उतारती है. अगर कंपनी इसकी कीमत, चार्जिंग सुविधा और आफ्टर-सेल्स सर्विस को सही तरीके से पेश करती है, तो Denza D9 देश के तेजी से बढ़ते लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक नया विकल्प बन सकती है. (Photo: denza.com)

Advertisement
Advertisement