अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे में दिल्ली की जगह मुंबई और जामनगर शामिल होने पर सियासी विवाद छिड़ गया है. राहुल गांधी और कांग्रेस ने बैठक के कार्यक्रम को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि दूसरे शहरों में विदेशी नेताओं की मेजबानी करना नई बात नहीं है. इस दौरे में भारत अमेरिका व्यापार समझौते, रूस से तेल खरीद और ऊर्जा सहयोग पर भी नजर रहेगी.