बोत्सवाना के हाथ लगा असाधारण खजाना, देखें Video

बोत्सवाना के हाथ असाधारण खजाना लगा है. देश में 2,492 कैरेट का हीरा मिला है जो दुनिया में अब तक खोजा गया दूसरा सबसे बड़ा हीरा है.

Advertisement
बोत्सवाना में खोजा गया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा (Photo-X) बोत्सवाना में खोजा गया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा (Photo-X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में कुछ ऐसा मिला है जिससे देश का भाग्य ही बदलने वाला है. बोत्सवाना में 2,492 कैरेट का असाधारण हीरा मिला है जो वैश्विक स्तर पर अब तक खोजे गए सबसे बड़े हीरों में से एक है.  बोत्सवाना की सरकार के अनुसार, यह विशाल रत्न देश में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा हीरा है और दुनिया में अब तक निकाला गया दूसरा सबसे बड़ा हीरा है.

Advertisement

बोत्सवाना रूस के बाद दुनिया का सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है और इस नई खोज के बाद हीरा उत्पादक के रूप में उसकी स्थिति और मजबूत हुई है.

हीरे को कनाडा की माइनिंग कंपनी Lucara Diamond Corp ने खोजा है और इसकी कई तस्वीर जारी की गई है. एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बोत्सवाना के राष्ट्रपति डॉ. Mokgweets E.K Masisi हीरे को हाथ में लेकर अचंभे से देखते नजर आए हैं.

बोत्सवाना की अर्थव्यवस्था को होगा बड़ा फायदा

बोत्सवाना के लिए यह खोज बड़ी उपलब्धि है. केवल इसलिए नहीं कि हीरे का आकार बहुत बड़ा है बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह बोत्सवाना की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है.

बोत्सवाना की अर्थव्यवस्था में हीरे से होने वाली आय का बड़ा योगदान है और इतने बड़े हीरे को खोज से उसे भारी आर्थिक लाभ होगा.  सरकार ने फैसला किया है कि वो हीरे को प्रदर्शनी के लिए रखेगी जिससे लोग प्राकृतिक खूबसूरती के नायाब नमूने को देख सकें.

Advertisement
Photo- X

नई खोज से डायमंड इंडस्ट्री में बोत्सवाना का कद और बढ़ गया है. दुनिया के सबसे बेहतरीन हीरों में से बहुत से हीरे बोत्सवाना से निकाले जाते रहे हैं. साल 2019 में भी बोत्सवाना भी बड़ा हीरा ढूंढा गया था. 1,758 कैरेट के हीरे को Sewalo नाम दिया गया है.

नए खोजे गए हीरे को प्रदर्शनी में रखने के साथ ही इस बात को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है कि हीरे की कीमत क्या आंकी जाएगी.  अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हीरे को सिंगल स्टोन के रूप में बेचा जाएगा या फिर इसे छोटे ऊंची कीमत वाले रत्नों में तोड़कर बेचा जाएगा.

बोत्सवाना के राष्ट्रपति डॉ. Mokgweets E.K Masisi हीरे के साथ (Photo- X)

दुनिया का सबसे बड़ा हीरा

दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 1905 में दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया था. हीरा 3,106 कैरेट का था. हीरे की खोज के समय दक्षिण अफ्रीका ब्रिटेन का उपनिवेश था और हीरा ब्रिटेन के राजा किंग एडवर्ड 7 VII को गिफ्ट कर दिया गया था. ब्रिटेन लाने के बाद हीरे को कई हिस्सों में काट दिया गया. हीरे के कुछ हिस्से आज भी ब्रिटेन किंग के ताज में मौजूद हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »