60 सालों में पहली बार नहाया 'दुनिया का सबसे गंदा आदमी', नहाने के बाद मौत

अमो हाजी ने ईरान के देजगाह गांव में बीते रविवार को आखिरी सांस ली. ईरान न्यूज के अनुसार हाजी अकेले रहते थे और बीमार पड़ने के डर से 60 सालों से नहीं नहाए थे. हालांकि कुछ महीने पहले उसके गांव के लोगों ने उसे जबरदस्ती नहलाया था, तब हाजी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं

Advertisement
अमो हाजी अमो हाजी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

दुनियाभर के 'सबसे गंदे आदमी' के नाम से पहचाने जाने वाले ईरान के शख्स की आखिरकार मौत हो गई है. 94 साल की अमौ हाजी लगभग 60 सालों से नहीं नहाए थे.

द गार्डियन की खबर के अनुसार उन्होंने ईरान के देजगाह गांव में बीते रविवार को आखिरी सांस ली. ईरान न्यूज के अनुसार हाजी अकेले रहते थे और बीमार पड़ने के डर से 60 सालों से नहीं नहाए थे. हालांकि कुछ महीने पहले उसके गांव के लोगों ने उसे जबरदस्ती नहलाया था, तब हाजी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इसे देख लोग चकित थे कि सालों तक न नहाने का हाजी का रिकॉर्ड सच में था.

Advertisement

सड़क किनारे मरे जानवरों को खाते थे हाजी

हाजी ईंट की एक खुली झोपड़ी में रहते थे और अपनी युवा अवस्था में काफी बुरा समय देखने के चलते दिमाग पर प्रभाव पड़ने से वे न नहाने की जिद पर अडिग थे और बीमार पड़ने के डर से 60 सालों तक नहीं नहाए, तेहरान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि हाजी सड़क किनारे मरे जानवरों को खाते थे और जानवरों के मल से भरे पाइप से धूम्रपान करते थे.

उनका मानना ​​​​था कि साफ सफाई उन्हें बीमार कर दे. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों में उन्हें एक साथ कई सिगरेट पीते हुए भी दिखाया गया है। उनके अद्वितीय रिकॉर्ड के कारण, उनके जीवन का वर्णन करते हुए, 2013 में 'द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी' नामक एक शॉर्ट डॉक्युमेंट्री भी बनाई गई थी.

Advertisement

इतनी गंदगी के बावजूद पूरी तरह फिट थे हाजी

अमौ के जीवित रहते हुए कई विशेषज्ञ ये जानने के लिए भी उनके पास आए कि उनके शरीर में कोई परजीवी तो नहीं है, लेकिन हैरानी की बात है कि उनके शरीर में कोई बीमारी नहीं निकली. जिस तरह का उनका लाइफस्‍टाइल थे. उससे कई रिसर्चर्स भी हैरान थे, क्‍योंकि उनके अनुसार भी ये बुजुर्ग पूरी तरह से फिट थे. देजगाह में रहने वाले स्‍थानीय ग्रामीण कहते हैं कि वह उनकी लाइफस्‍टाइल को देखकर काफी प्रभावित थे. क्‍योंकि वह कभी बीमार नहीं हुए थे. न ही वह किसी बैक्टेरिया की चपेट में आए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement