वेंस का काफिला गुजरते ही गोलियों की गूंज, व्हाइट हाउस में लगाना पड़ा लॉकडाउन, एक गिरफ्तार

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद संदिग्ध के साथ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की मुठभेड़ हुई है. जिसके कारण व्हाइट हाउस में लॉकडाउन लगाया गया.

Advertisement
घटना से कुछ ही समय पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला इलाके से गुजरा था. (Photo: AP) घटना से कुछ ही समय पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला इलाके से गुजरा था. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है. कुछ ही दिन पहले वाशिंगटन में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान भी फायरिंग की घटना हुई थी. वहीं अब अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने जानकारी दी है कि व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद संदिग्ध के साथ उनकी मुठभेड़ हुई.

यह घटना उस समय हुई जब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला कुछ ही देर पहले उस इलाके से गुजरा था. हालांकि, सीक्रेट सर्विस ने बताया कि काफिले को निशाना बनाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं. इस घटना के चलते व्हाइट हाउस में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लागू करना पड़ा.

Advertisement

रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सोमवार को बताया कि अधिकारियों का व्हाइट हाउस के पास एक सशस्त्र संदिग्ध से सामना हुआ, जिसने उनपर गोली चलाने की भी कोशिश की.

व्हाइट हाउस परिसर के बाहर पैट्रोलिंग कर रहे एजेंटों ने व्यक्ति की पहचान की. सीक्रेट सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर मैथ्यू क्विन ने बताया कि वह एक संदिग्ध था और उसके पास हथियार होने की आशंका लग रही थी.

क्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह पैदल भागने लगा और गोली भी चलाई. जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

क्विन ने बताया कि घटना से कुछ ही समय पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला उस इलाके से गुजरा था. उन्होंने आगे कहा कि संदिग्ध ने एक नाबालिग राहगीर को टक्कर मारी, लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement