गोद में बच्चा, विमान से उतरते वक्त लड़खड़ाईं जेडी वेंस की पत्नी उषा... सिक्योरिटी ऑफिसर हिले तक नहीं

US की 'सेकंड लेडी' उषा वेंस, जॉइंट बेस एंड्रयूज पर एक कैरियर में बच्चे एलेक को लिए हुए हेलिकॉप्टर से उतरते समय अपना बैलेंस खो बैठीं. वो सीढ़ियां चूक गई और गिरते गिरते बचीं, हालांकि उन्होंने अपना संतुलन बना लिया. लेकिन इस दौरान सिक्योरिटी ऑफिसर अपने स्थान पर बने रहे.

Advertisement
विमान से उतरते समय उषा वेंस का पैर फिसला. (Photo: AFP) विमान से उतरते समय उषा वेंस का पैर फिसला. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

सोमवार को मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर हेलीकॉप्टर से उतरते समय US की सेकंड लेडी उषा वेंस का पैर लड़खड़ा गया. वो गिरते गिरते बचीं.   उस समय उन्होंने अपने नौ हफ़्ते के बेटे एलेक नील वेंस को गोद में ले रखा था. लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनसे कुछ ही फीट की दूरी पर खड़े किसी सिक्योरिटी ऑफिसर ने उनकी मदद तक नहीं की. वे अपने स्थान से हिले तक नहीं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि जब एलेक बेबी कैरियर से उनसे बंधा हुआ था, तब हेलीकॉप्टर की सीढ़ियों के आखिर में उनका पैर फिसल गया. उन्होंने तुरंत रेलिंग पकड़कर अपना संतुलन बनाया और खुद को संभाला, फिर बच्चे को देखा देखा. 

इस घटना ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा है. कुछ यूज़र्स सवाल उठा रहे हैं कि उषा के लड़खड़ाने के बाद पास खड़े लोग मदद के लिए आगे क्यों नहीं आए. हालांकि वीडियो से यह साफ नहीं होता कि उन्होंने दखल क्यों नहीं दिया या क्या इसमें कोई सुरक्षा प्रोटोकॉल शामिल था.

उप-राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी चार साल की बेटी मिराबेल को गोद में लिए उनके पीछे-पीछे हेलिकॉप्टर से उतर. ऐसा लगा कि उन्होंने यह घटना नहीं देखी और सीढ़ियों के नीचे उषा और अपने बच्चों के साथ मिल गए. इसके बाद ये फैमिली एक साथ उस विमान की ओर बढ़ी जो उन्हें एंकरेज ले जाने वाला था. 

Advertisement

यूएसए टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार यह तब हुआ जब वेन्स मिड-टर्म चुनाव से पहले प्रचार यात्रा के लिए अलास्का जा रहे थे. उन्हें रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवान के समर्थन में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की एक रैली को संबोधित करना था; सुलिवान का मुकाबला डेमोक्रेट मैरी पेल्टोला से था. 

एयर फ़ोर्स टू में सवार होने से पहले वेंस ने कहा कि उषा और उनके कुछ बच्चे भी उनके साथ जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस यात्रा के साथ ही उषा अमेरिका के सभी 50 राज्यों की यात्रा पूरी कर लेंगी. उन्होंने यह भी बताया कि वे 7.5 घंटे की इस यात्रा के लिए अपने नौ हफ़्ते के बच्चे को भी साथ ले जा रहे हैं.

वेंस परिवार में 19 जुलाई को मैरीलैंड के बेथेस्डा में वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में एलेक का जन्म हुआ था. एलेक उनका चौथा बच्चा है और वह अपने भाई-बहनों इवान (9), विवेक (6) और मिराबेल (4) के साथ शामिल हो गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »