'Wasted...', अमेरिका ने ईरान के ठिकानों को कैसे उड़ाया, GTA स्टाइल में वीडियो बनाकर बताया

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है. यह वीडियो पूरी तरह मशहूर GTA गेम के स्टाइल में बनाया गया है, जिसमें ईरान के मिसाइल ठिकानों और नौसेना की तबाही को गेमिंग मिशन की तरह दिखाया गया है.

Advertisement
व्हाइट हाउस ने जारी किया GTA स्टाइल में हमले का वीडियो (Photo: x.com/ @WhiteHouse) व्हाइट हाउस ने जारी किया GTA स्टाइल में हमले का वीडियो (Photo: x.com/ @WhiteHouse)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST

व्हाइट हाउस ने X (ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का खुलासा करते हुए दिखाया कि अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर कैसे हमला किया. इस ऑपरेशन में मिसाइल जखीरे और नौसेना को सटीक निशाने पर रखा गया. व्हाइट हाउस ने इसे GTA स्टाइल के वीडियो के जरिए जनता के सामने पेश किया, जिसमें हाई-एड्रेनालाईन ड्रोन हमले, बमबारी और समुद्री टारगेट्स की तबाही दिखाई गई है.

Advertisement

व्हाइट हाउस ने अपने वीडियो की शुरुआत GTA‑स्टाइल में की है, जहां स्क्रीन पर टेक्स्ट और मैप दिखाई देते हैं. ऊपर लिखा आता है 'Mission: Operation Epic Fury', जिससे यह साफ होता है कि यह अमेरिका का ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान है. इस ऑपरेशन का मकसद स्पष्ट था ईरान के मिसाइल जखीरे को नष्ट करना, उसकी नौसेना को निशाना बनाना और यह सुनिश्चित करना कि वह कभी परमाणु हथियार न बना पाए.

यह भी पढ़ें: हजारों की मौत, हर तरफ तबाही... यूएस-इजरायल और ईरान जंग के 7 दिन, जानें- अबतक के बड़े अपडेट्स

वीडियो में अमेरिकी ड्रोन और फाइटर जेट्स की उड़ान और सटीक हमले को दिखाया गया है. स्क्रीन पर 'स्कोर. और 'मिशन अपडेट' पॉइंट्स भी दिखाए गए हैं. व्हाइट हाउस ने इस वीडियो के जरिए सिर्फ हमला ही नहीं, बल्कि अपनी ताकत और रणनीति का संदेश पूरी दुनिया के सामने रखा है.

Advertisement

बतादें कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी इस महाजंग को एक हफ्ता पूरा हो चुका है.  28 फरवरी को शुरू हुआ यह संघर्ष अब सिर्फ दो-तीन देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें कई क्षेत्रीय ताकतें शामिल हो चुकी हैं. इस एक हफ्ते में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े कमांडरों की मौत की खबरें सामने आई हैं. जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार मिसाइल हमले किए हैं.

यह भी पढ़ें: चूक या टार्गेट... ईरान के मीनाब में गर्ल्स स्कूल पर हमले के पीछे क्या?

इस भीषण युद्ध की आंच अब 14 देशों तक पहुंच चुकी है. इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर बड़ी कार्रवाई की है, तो वहीं हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरान का युद्धपोत डुबो दिया है. तबाही का आलम यह है कि अकेले ईरान में 1200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी से दुनिया भर में तेल की सप्लाई ठप हो गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement