'मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान के साथ डील संभव', UNGA में बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान को आतंकवाद का प्रमुख देश बताया और मिडिल ईस्ट में उसकी दादागिरी पर रोक लगाने का दावा किया.

Advertisement
UNGA में ट्रंप का संबोधन (Photo: X/ANI Screengrab) UNGA में ट्रंप का संबोधन (Photo: X/ANI Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र में आना सम्मान की बात है और हम काफी प्रगति कर रहे हैं. हमारा देश बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है."

इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया का अमेरिका में स्वागत करना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की वापसी हो चुकी है. उनके मुताबिक, आज अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत है. 

Advertisement

मिडिल ईस्ट में दादागिरी करता था ईरान: ट्रंप

ट्रंप ने अपने UNGA संबोधन में ईरान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ईरान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला नंबर 1 देश बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 51 सालों से ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने खून-खराबे और हत्याओं के जरिए ही शासन किया. ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट और उसके बाहर भी मौत, तबाही और अफरा तफरी मचाई.

उन्होंने कहा कि ईरान कभी मिडिल ईस्ट में दादागिरी करता था, लेकिन अब ईरान ऐसा नहीं कर सकता है. उन्होंने आगे साफ कहा कि राजनीति में आने के पहले दिन से ही उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि वे कभी भी ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे.

यह भी पढ़ें: ट्रंप से जुड़ी कंपनी के साथ हुई गार्डियन-1 एंटी-ड्रोन की डील, भारतीय कंपनी को मिला लाइसेंस

Advertisement

अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जलती है दुनिया: ट्रंप

ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को देखकर दुनिया जलती है. उनका कहना है कि अमेरिकी सेना दुनिया में सबसे ताकतवर है. ट्रंप ने कहा, 'हमारी टेक्नोलॉजी का कोई मुकाबला नहीं है और हम लगभग हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं. हमारी ऊर्जा से पूरी दुनिया चल रही है.'

हमने शांति कायम की: ट्रंप

UNGA में ट्रंप ने कहा कि जहां दूसरों ने शांति की सिर्फ बातें की हैं, वहीं उन्होंने शांति कायम की है. उन्होंने कहा कि दूसरों ने खतरों को नजरअंदाज किया है. उनके मुताबिक, उन्होंने इन खतरों का सामना किया है. ट्रंप का कहना है कि दूसरों ने सिर्फ हिम्मत की बात की है लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई है. 

ट्रंप ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में बिलियन बैरल से ज़्यादा तेल सुरक्षित निकाला है. उनका कहना है कि वे हर दिन 22, 25, 30, 32 और 37 जहाज़ बाहर निकाल रहे हैं. 

ईरान के पास परमाणु नहीं होना चाहिए: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उनके सामने एक बड़ा फैसला है. उन्होंने सवाल कि क्या ईरान के साथ एक समझौता किया जाना चाहिए जिससे वह दोबारा खड़ा हो सके और पहले से भी बेहतर देश बन सके या फिर इस्लामिक रिपब्लिक को पूरी तरह खत्म ही कर दिया जाए जिससे उन्हें दोबारा लोगों को मारने का मौका ही न मिले.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जिसको हंट करना चाहता था US, राष्ट्रपति बन वो 'आतंकी' पहुंचा न्यूयॉर्क... क्या ट्रंप से होगी मीटिंग?

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि मध्यावधि चुनाव खत्म होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच शायद समझौता हो जाए. ट्रंप ने इस बात को फिर से स्पष्ट किया है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए.

मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया: ट्रंप

ट्रंप ने एक बार फिर आठ युद्धों को रुकवाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि व्यापार, टैरिफ (आयात शुल्क) के इस्तेमाल और टैरिफ की धमकी जैसे तरीकों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने इन युद्ध रुकवाया. ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान और अर्मेनिया-अजरबैजान को मिलाकर कुल आठ युद्ध रुकवाने का दावा किया. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की जान बचाने के लिए धन्यवाद किया. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला में अमेरिका के कदम इस बात का सबूत हैं कि अमेरिका पश्चिमी गोलार्ध में कहीं भी अपने लिए खतरा पैदा करने वाली ताकतों को पैर नहीं जमाने देगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »